आज है श्रावण का सोमवार, जाने किस पर कृपा करेंगे शंकर भगवान
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/07/Shiv-340-3__747401842.jpg)
सोमवार (25 जुलाई 2016) के राशिफल में जानिए, आपके लिए आज का दिन कैसा रहेगा …
आलस त्यागें और अपने काम को पूरी ईमानदारी से करें। प्रतिष्ठित व्यक्ति से संबंधों का लाभ मिलेगा। महत्वपूर्ण कार्य सरलता से बनेंगे। वैवाहिक प्रस्ताव आएंगे। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी सिद्ध होंगे।
वृषभ
दिन की शुरुआत शुभ संकल्पों से होगी। पेट की तकलीफ से पीडि़त रहेंगे। अड़चनों के बावजूद लक्ष्य प्राप्ति में सफलता मिलेगी। पारिवारिक वातावरण सहयोगी रहेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मिथुन
आपके मन में कुछ है और करते कुछ हैं। आलसी प्रवृति के कारण व्यर्थ समय बर्बाद न करें। विरोधी आपके काम को प्रभावित कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी को महत्व दें। संतान सुख सम्भव है।
कर्क
आत्मविश्वास के बलबूते आपको प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम प्रसंग में न उलझें। मेहमानों की आवाजाही बनी रहेगी। मनपसंद भोजन मिलेगा।
सिंह
दिन उपयुक्त है। अपनों से अपनी बात कहने का अवसर मिलेगा। संतान की ओर से थोड़ा कष्ट रहेगा किंतु प्रयास करने से समस्या हल हो सकती है। घर-परिवार में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। व्यापार में इच्छित लाभ के योग हैं।
कन्या
कार्यस्थल पर नई तकनीकी से लाभ होगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। पहले किए गए अच्छे कार्यों के शुभ परिणाम सामने आएंगे। व्यापार-व्यवसाय में आशातीत सफलता मिलेगी। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
तुला
आप बहुत नकारात्मक सोच रखते हैं। अपने आपको एक्टिव रखें, सम्भव हो तो दिनचर्या में योग-प्राणायाम को अपनाने से लाभ होगा। व्यापारिक जवाबदारी बढ़ेगी। धर्म में रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक
कारोबार में विवेक से निर्णय लेकर कार्य करें तो सफलता मिल सकती है। सुखद यात्रा के योग बनेंगे। व्यापार में अनुकूलता रहेगी। आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। किसी की निंदा न करें।
धनु
पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक विवादों से नुकसान की आशंका है। साहस, पराक्रम बढ़ेगा। नौकरी में ऐच्छिक स्थानांतरण के योग हैं। संत दर्शन सम्भव हैं। माता-पिता से मनमुटाव होगा।
मकर
परिवार की चिंता के कारण आपका निजी जीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। मनोबल बढऩे से कठिन कार्य भी आसानी से कर पाएंगे। वाहन सुख मिल सकेगा। आमदनी में वृद्धि संभव है।
कुम्भ
प्रियजनों के साथ तीर्थयात्रा हो सकती है। कार्यों में आ रही राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यवसाय में प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। गृहस्थ सुख मिलेगा। बड़ों से बहस न करें।
मीन
कारोबारी में शत्रु कार्यों में व्यवधान डाल सकते हैं। बातचीत में सावधानी रखें। व्यय वृद्धि से चिंता और तनाव रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। नए दोस्त बनेंगे।