अद्धयात्म

आर्थिक राशिफल: 08 मार्च 2018

मेष- ऑफिस में अपने विरोधी के षडयंत्र से सावधान रहें। आज खर्च भी ज्यादा होगा। घर के छोटे सदस्यों के साथ अधिक वक्त बिताएं। उन्हें आपके सपोर्ट की बेहद जरूरत है। आर्थिक राशिफल: 08 मार्च 2018वृष- दिन भर उत्साह बना रहेगा। कुछ असमंजस के कारण मुनाफे के रास्ते में अड़चन आ सकती है, अनुभवी से सलाह लेने पर मामला सुलझ सकता है। 

मिथुन- आज का दिन थोड़ा सावधानी से चलने का है। आसपास के लोगों से बहसबाजी में न उलझें कहासुनी हो सकती है। दूसरों की मदद से दिल को सुकून मिलेगा। 

कर्क- आपके लिए आज का दिन सामान्य रिजल्ट देने वाला होगा। अपोजिट सेक्स के साथ समय अच्छा गुजरेगा। कुछ लोगों की किस्मत आज चमक सकती है। 

सिंह- आज का दिन काफी बिजी रहेगा। मेहनत के बाद उसका फल मिल जाएगा। इज्जत बढ़ेगी और अचानक घूमने फिरने से कोई फायदा हो सकता है। किसी से बहस न करें तो आपके लिए अच्छा है। 

कन्या- आज बार-बार लाभ के मौके मिलेंगे। किसी असरदार शख्स पर पैसा खर्च होगा, पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। यात्रा होगी और ई-मेल या एसएमएस के जरिए जरूरी खबर मिलेगी। जायदाद के कागजों में दस्तावेजों के प्रति सजग रहें। 

तुला- आपके लिए आज का दिन एक्टिव है। पैसे की परेशानियां सुलझ जाएंगी। हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हल हो जाएंगी। बिजनस में फायदा पहुंचेगा। किसी खास चीज के गुम होने का दुख हो सकता है। 

वृश्चिक- आज के दिन थोड़ी सी मेहनत से ही सम्मान मिलेगा। अच्छे व्यवहार से नए दोस्त बनेंगे और नए प्रोजेक्ट पर काम भी शुरू हो जाएगा। ऑफिस में खास परिवर्तन होंगे व काम भी बनते नज़र आएंगे। 

धनु- आज का दिन आपके लिए अच्छा है। राजनीतिक गतिविधियां बढ़ेंगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ मिलेगा, लेकिन उस पर धन भी खर्च होगा। पढ़ाई-लिखाई में दिल लगेगा। जीवन की दिशा नया मोड़ लेगी। प्रॉपर्टी के मामले हल होंगे। 

मकर- छोटे मोटे झगड़े दिन के पहले हिस्से में सिर उठाएंगे लेकिन आपकी सूझबूझ से जल्द ही निपट जाएंगे। बढ़ते खर्च पर लगाम लगेगी। अधिक मेहनत करेंगे और अपने व्यवहार में सुधार करेंगे तो फायदे में रहेंगे। 

कुंभ- आज का दिन थोड़ा स्लो है। ऑफिस में काम को धीरे धीरे करेंगे तो फायदे हो जाएंगे। पढ़ाई लिखाई में ध्यान दें। प्रॉपर्टी का लाभ मिलेगा। मेहनत से किए गए काम के अच्छे नतीजे निकलेंगे। ऑफिस में नये साथी काम में हाथ बटाएंगे। 

मीन- आज का दिन लकी रहेगा। बिजनस और इनवेस्टमेन्ट में टेंशन खत्म होगी। खास लोगों से परिचय बढ़ेगा। आपके सहयोगी आपके काम में मदद करेंगे लेकिन किसी से भी जबरदस्ती काम न करवाएं।

 
 

Related Articles

Back to top button