अद्धयात्म

27 सितंबर 2017 का राशिफल: जानिए आज किस पर कृपा करेंगी माता कालरात्रि

मेष (Aries): आज सावधानी बरतने की सलाह गणेशजी आपको देते हैं। सरकार विरोधी कार्य से संभव हो तो दूर रहिएगा। दुर्घटना से भी बचकर चलिएगा। संतान के साथ भी मतभेद उपस्थित होने की संभावना है।

वृषभ (Taurus): आपको रुचिकर मित्रों और स्वजनों के साथ घूमने-फिरने से आनंद-उल्लास प्राप्त होगा। सुंदर वस्त्राभूषण और भोजन का अवसर भी आपको प्राप्त होगा। खर्च अधिक होगा।

मिथुन (Gemini): आज आपके परिवार का वातावरण उल्लासमय रहेगा। शारीरिक स्फूर्ति और मानसिक प्रसन्नता का अनुभव होगा। आपके अपूर्ण कार्य पूर्ण होने से आनंद में वृद्धि होगी।

कर्क (Cancer): गणेशजी कहते हैं कि भविष्य के लिए आर्थिक योजना बनाने के लिए समय अच्छा है। एकाग्रतापूर्वक कार्य करने से कार्य में सफलता अवश्य मिलेगी। 

सिंह (Leo): आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ रहेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। आर्थिक रूप से हानि हो सकती है। फिर भी मध्याहन के बाद आप आर्थिक योजनाओं पर विचार कर सकते हैं। जमीन, मकान, वाहन आदि के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए दिन अच्छा नहीं है। नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में चिंता रहेगी। 

कन्या (Virgo): गूढ़ रहस्य और आध्यात्मिकता के प्रति आपका आकर्षण अधिक रहेगा। गणेशजी के आशीर्वाद से आपको आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए समय शुभ है।

तुला (Libra): आज दिन के प्रथम पहर में आपका स्वास्थ्य कुछ बिगड़ सकता है ऐसा गणेशजी कहते हैं। मानसिकरूप से ग्लानि का भाव रहेगा। परिवारजनों के साथ आज कुछ मर्यादापूर्वक वर्तन कीजिएगा।

वृश्चिक (Scorpio): आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य आज बना रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार का वातावरण हर्षोल्लासपूर्ण रहेगा। इसलिए अगर क्रोध की मात्रा बढे़ तो भी क्रोध न कीजिएगा। 

धनु (Sagittarius): वाणी पर संयम रखने की और क्रोध न करने की सलाह गणेशजी देते हैं। परिवारजनों के साथ संबंधों में कुछ कड़वाहट उत्पन्न हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। 

मकर (Capricorn): सामाजिक रूप से ख्याति प्राप्त होने से आज व्यवसायिक, आर्थिक तथा सामाजिक रूप से लाभदायी दिन है। मध्याहन के बाद सावधानी बरतने की सलाह गणेशजी देते हैं।

कुंभ (Aquarius): आपका मान-सम्मान बढे़गा और धनलाभ होने के संकेत गणेशजी आपको देते हैं। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होगा। व्यवसाय में लाभ भी होगा। आय में वृद्धि होने की संभावना है।

मीन (Pisces): व्यवसायी और व्यापारीवर्ग के लिए प्रातःकाल का समय अनुकूल नहीं है ऐसा गणेशजी कहते हैं। ऊपरी अधिकारी तथा प्रतिस्पर्धीजनों के साथ व्यर्थ चर्चा या विवाद न करिएगा।

Related Articles

Back to top button