अद्धयात्मउत्तर प्रदेशमेरठराज्य

मेरठ डीएम और एसएसपी पहुंचे मखदूमपुर गंगा मेला घाट,सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

श्रद्धालुओं से संवाद एवं नाव द्वारा गंगा घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

मेरठ। मेरठ जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह और एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने आलाधिकारियों के साथ मखदूमपुर गंगा स्नान मेले का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण, श्रद्धालुओं से संवाद एवं नाव द्वारा गंगा घाटों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।


कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला का निरीक्षण
जिलाधिकारी मेरठ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ के साथ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं सहायक पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा थाना हस्तिनापुर क्षेत्रान्तर्गत मखदूमपुर गंगा घाट पर आयोजित कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


सीसीटीवी कंट्रोल रूम को परखा
निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कंट्रोल रूम पहुंचकर मेला क्षेत्र, गंगा घाटों एवं संवेदनशील स्थानों पर कैमरों के माध्यम से की जा रही निगरानी व्यवस्था को परखा गया। इसके उपरांत अधिकारियों द्वारा मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के डेरों पर पहुंचकर उनसे संवाद किया गया तथा सुरक्षा एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।


नाव के माध्यम से गंगा घाटों का निरीक्षण
इसके अतिरिक्त अधिकारियों द्वारा नाव के माध्यम से गंगा घाटों का निरीक्षण कर स्नान घाटों की सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की आवाजाही एवं भीड़ प्रबंधन का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीसीटीवी कैमरों से निरंतर निगरानी रखने, घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button