अद्धयात्म

आर्थिक राशिफल: 14 मार्च 2018

मेष- आपका आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानी पूर्वक वही काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े। आर्थिक राशिफल: 14 मार्च 2018वृष- आज आपका दिन शुभ है। आपकी राशि का स्वामी शुक्र मीन राशि में बुध के साथ संचार कर रहा है। राज्य मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन सम्पत्ति आज मिलने के योग हैं। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। 

मिथुन- आपकी राशि का स्वामी बुध दशम कर्म भाव में सूर्य से तप्त एवं विकल है। फलतः आज का दिन भाग दौड़ और विशेष चिन्ता में व्यतीत होगा। 

कर्क- कर्क राशि चन्द्रमा की राशि है। आज राशि से सप्तम चन्द्रमा उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहा है, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें। 

सिंह- कार्यस्थल में स्थान परिवर्तन आपके लिए अच्छा मोड़ सिद्ध होगा। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्टा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। 

कन्या- नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें। 

तुला- आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से षष्ठम भाव में कोष वृद्धि व संतोष का कारक है। आज का दिन आनन्द में बीतेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं। 

वृश्चिक- आज का दिन कामकाज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं। 

धनु- चन्द्रमा आज तृतीय भाव में अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोषवृद्धि कर सकता है। अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें-इससे कोई स्थायी सफलता मिल जाएगी।

मकर- व्यस्तता अधिक रहेगी। व्यापार व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिले। 

कुंभ- आज आपकी राशि का स्वामी शनि एकादश भाव में आपकी भाग्य वृद्धि करेगा। धन धर्म कीर्ति की वृद्धि होगी। शत्रु चिन्ता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों के होने पर भी अन्त में सर्वत्र विजय विभूति सफलता की प्राप्ति हर्ष मंगलमय परिवर्तन होंगे। 

मीन- आज का दिन आपके लिए मनोरथ सिद्धिकारक है। घरेलू स्तर पर भी मांगलकि कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि व निकट की यात्रा संभव है।

 
 

Related Articles

Back to top button