मनोरंजन

इन खूबसूरत अभिनेत्रियों ने 40 की उम्र के बाद की शादी, एक की उम्र तो थी 70 साल

समाज के लोगों के द्वारा अक्सर ऐसा कहा जाता है कि शादी एक सही उम्र में हो तो वह लोगों के लिए अच्छा होता है। बहुत ही कम उम्र या फिर बहुत ज्यादा उम्र में होने वाली शादियों का कोई मतलब नहीं रह जाता। परंतु आज के दौर में बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम करने वाली अभिनेत्रियां अपने कैरियर को लेकर इतनी ज्यादा चिंतित रहती हैं कि उनके मन में शादी करने का ख्याल ही नहीं आता। जिसकी वजह से उम्र निकल जाने के बाद यह अभिनेत्रियां शादी के बंधन में बंधती है। आज हम आपको बॉलीवुड जगत की कुछ ऐसे ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने 40 वर्ष की उम्र में शादी रचाई।

उर्मिला मातोंडकर

उर्मिला मातोंडकर का जन्म 4 फरवरी 1974 को हुआ था। 4 फरवरी 1974 को जन्मी उर्मिला आज लगभग 44 साल की हो चुकी है। 44 साल की इस अभिनेत्री ने बॉलीवुड पर्दे पर आई कई सारी सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का प्रदर्शन किया। आपको बता दें कि उर्मिला 42 साल की उम्र में बिजनेसमैन और मॉडल मोहसीन एक्टर के साथ शादी के बंधन में बंधी।

नीना गुप्ता

वेस्टइंडीज खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह चुकी नीना गुप्ता के बारे में ऐसा बताया जाता है कि विवियन रिचर्ड्स और उनकी एक बेटी भी थी परंतु उन्होंने कभी भी शादी नहीं की। लिव इन रिलेशनशिप में रहने के दौरान जब इनके रिश्ते में दरार आ गया तो इन्होंने वर्ष 2008 में विवेक मेहरा के साथ शादी रचाई। आपको यह बात जानकर आश्चर्य होगा कि जिस वक्त नीना गुप्ता शादी के बंधन में बंधी थी उस दौरान उनकी उम्र लगभग 54 साल थी।

प्रीति जिंटा

बॉलीवुड पर्दे पर आई फिल्म कोई मिल गया और द हीरो जैसी सुपरहिट फिल्मों में अपने अभिनय का प्रदर्शन कर चुकी प्रीति जिंटा अमेरिका के जीनी गुड के साथ चोरी-छुपे शादी रचाई। आपको बता दें कि जिस वक्त प्रीति जिंटा ने शादी रचाई थी उस वक्त उनकी उम्र लगभग 41 साल थी।

परवीन दुसांज

बॉलीवुड अभिनेत्री परवीन दुसांज की बात करें तो वह अपनी शादी की वजह से लोगों के बीच काफी ज्यादा विवादों में रही। आपको बता दें कि हाल के दिनों में ही अभिनेता कबीर बेदी ने 70 की उम्र में परवीन दुसांज के साथ शादी रचाई। 15 जनवरी 2016 को हुई इस शादी से उनकी एक छोटी सी बेटी भी है।

सुहासिनी मुले

बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री सुहासिनी मुले की बात करें तो वह काफी लंबे वक्त से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। परंतु जब उनका रिश्ता टूट गया तो अपनी जिंदगी अकेले ही जी रही थी। कई सालों तक अकेली जिंदगी जीने के बाद सुहासिनी 16 जनवरी 2011 को अतुल गुड्डू के साथ शादी के बंधन में बंध गई। आपको बता दें कि जिस वक्त सुहासिनी शादी के बंधन में बंधी थी उस वक्त उनकी उम्र लगभग 60 साल थी।

Related Articles

Back to top button