मनोरंजन

इस टीचर ने निकाला बच्चों को पढ़ाने का ऐसा शानदार तरीका, महानायक ने भी की तारीफ…

स्कूल हो या घर… बच्चों को जब पढ़ाया जाता है, तो कुछ बातें बच्चों को याद रहती है और कुछ बातें उनकी दिमाग से निकल जाती है। ऐसा सिर्फ दो वजह से हो सकता है। पहला ये कि पढ़ाने का तरीका इंट्रेस्टिंग ना हो। जी हां- बहुत कुछ बच्चों को इंट्रेस्टिंग तरीके से पढ़ाने पर निर्भर करता है। अगर मजेदार तरीके से बच्चों को ना पढ़ाया जाए तो उनमें पढ़ने का इंट्रेस्ट खत्म हो जाता है। लेकिन बिहार के एक टीचर ने बच्चों को पढ़ाने का ऐसा मजेदार तरीका निकाला है जिसकी तारीफ खुद बॉलीवुड के महानायक ने भी की है।

इस टीचर ने निकाला बच्चों को पढ़ाने का ऐसा शानदार तरीका, महानायक ने भी की तारीफ...सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक टीचर गाना गाकर बच्चों को अल्फाबेट पढ़ाता है। इस वीडियो को खुद कुमार विश्वास ने शेयर किया है। कुमार विश्वास ने वीडियो शेयर कर लिखा है कि- हमारे भी किसी गुरू ने ऐसे पढ़ाया होता तो हम भी शशि थरूर जैसी अंग्रेजी बोलते। इस वीडियो को सबसे पहले कवि कुमार विश्वास ने शेयर किया। विश्वास ने इसमें कांग्रेस नेता शशि थरूर को टैग किया।

कुमार विश्वास के ट्वीट के बाद यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। अमिताभ बच्चन ने भी वीडियो की तारीफ करते हुए इसे शेयर किया है। हालांकि, अभी तक यह सामने नहीं आ पाया कि टीचर कौन है या यह किस स्कूल का वीडियो है। बच्चों के लिए नई भाषा सीखना कोई आसान काम नहीं है। खासकर जब वो मातृभाषा से अलग हो तो परेशानी कई गुना बढ़ जाती है। इसी दिक्कत को सुलझाने के लिए बिहार का एक टीचर बच्चों को गाना गाकर अंग्रेजी पढ़ा रहा है। इस टीचर का ये तरीका हर किसी को खूब भा रहा है। वायरल वीडियो में बच्चों को वॉवेल्स (स्वर) और कॉन्सोनेन्ट (व्यंजन) में फर्क समझाते देखा जा सकता है।

गाने से समझाए बच्चों को अंग्रेजी के बेसिक्स- नुनू रे (बच्चों रे) पांचेगो (5) वॉवेल a, e, i, o, u, बाकि सब कॉन्सोनेन्ट होवे रे। वॉवेल के पहले में an लागे, कॉन्सोनेन्ट में a लागे रे। नुनू रे (बच्चों रे) पांचेगो (5) वॉवेल a e i o u, बाकि सब कॉन्सोनेन्ट होवे रे। a b c d छबीस अक्षर, छबीसो (26) अक्षर अल्फाबेट होवे रे।  नुनू रे (बच्चों रे) पांचेगो (5) वॉवेल a e i o u बाकि सब कॉन्सोनेन्ट होवे रे। वॉवेल के पहले में an लागे, कॉन्सोनेन्ट में a लागे रे।

Related Articles

Back to top button