![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2015/07/Rain-Disaster.jpg)
उत्तराखंड: उत्तराखंड के पिथौड़ागढ़ में भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए। वहीं इस भारी में भूस्खलन 4 गाडिय़ा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के चलते उत्तराखंड में चारधाम यात्रा रुकी हुई है। लगातार बारिश के चलते पहाड़ी इलाकों में लैंडस्लाइड का खतरा बना हुआ है। उत्तरकाशी के वरुणावत पहाड़ में आई दरार भी बढ़ती जा रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों में दहशत है। बारिश के चलते यमुनोत्री और गंगोत्री हाईवे को बुधवार को ही बंद कर दिया गया था। चारधाम यात्रा पर गए लोगों को भी सुरक्षित इलाकों में ही रोक दिया गया था।