
वसुंधरा राजे सरकार के विवादित बिल लेकर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। विपक्षी कांग्रेस के साथ भाजपा के कई आला नेता भी ‘दंड विधियां (राजस्थान संशोधन) अध्यादेश, 2017’ के विरोध में आ गए है।

विधायक दल की बैठक में विधानसभा में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई। सचिन पायलट ने कहा कि इस मुद्दे को सदन से लेकर सड़क तक जोरदार तरीके से उठाए रखना है।
गौरतलब है कि राजस्थान सरकार लोकसेवकों को बचाने के लिए एक बिल लेकर आई, जिसमें मीडिया की आजादी पर भी प्रतिबंध लगाने की बात सामने आई है।
इस विवादित बिल को लेकर राजस्थान की वसुंधरा सरकार चौतरफा आलोचना का सामना करना कर रही है। कांग्रेस नेताओं के साथ भाजपा के राज्यसभा सदस्य और वरिष्ठ वकील सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भी राजस्थान सरकार की खिंचाई की है।
इससे पूर्व राजस्थान में भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक घनश्याम तिवाड़ी व नरपत सिंह राजवी भी अपनी ही सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद कर चुके हैं।