टॉप न्यूज़राष्ट्रीय

एक बार फिर बिगड़ेगा मौसम, इन इलाकों में पांच दिनों तक चेतावनी जारी

नई दिल्ली, एजेंसी। गर्मियां शुरू होने को आईं हैं और अभी भी मौसम स्थिर होता नजर नहीं आ रहा है। धूप में गर्मी का एहसास तो होता है, लेकिन फिर अभी भी रात और सबह में चल रही हवाओं ने मौसम ठंडा कर रखा है। जानकारी के मुताबिक, अभी पूरी तरह गर्मी का मौसम आने में समय है। भारत मौसम विज्ञान विभाग(India Meteorological Department) ने आने वाले पांच दिनों के लिए कई जगहों पर चेतावनी जारी की है। विभाग के मुताबिक, अभी भी कई दिन मौसम खराब रहने की संभावना है। तो ऐसे में आने वाले दिनों सावधानी बरते की जरूरत है।

IMD के मुताबिक, ओडिशा, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़, के अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बिजली, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल और माहे में भी अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने की संभावना लगाई गई है। 20 मार्च को केरल और माहे से लगने वाले कई स्थानों पर हीट वेव की संभावना बहुत अधिक जताई गई है।

DAY 3 में जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली और पश्चिम प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, DAY 5 यानी मौसम विभाग ने 23 मार्च तक उत्तराखंड, उत्तर राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, केरल और माहे और तटीय आंध्र प्रदेश और यानम में भी लगातार कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की उम्मीद लगाई है। आइय जानते अलग से राज्यों का हाल…

उत्तराखंड में हिमपात

थोड़े-थोड़े दिनों में उत्तराखंड का मौसम बदल जा रहा है। अब पहाड़ों में बादलों के मंडराने के साथ ही चारधाम में हल्का हिमपात हुआ है। पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश होने भी हुई, जिससे तापमान लुढ़क गया। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी पहाड़ों में कुछ जगह हिमपात और बारिश की संभावना है।

हिमाचल में फिर बदलने तो तैयार मौसम

हिमाचल प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलेगा अपना मिजाज। प्रदेश के मौसम पर जानकारी देते हुए मौसम विभाग ने राज्य में 18 से 23 मार्च तक प्रदेश के ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में बर्फबारी और कुछ निचले क्षेत्रों में बारिश की संभावना जता रखी है। इस कारण अभी ठंड बढ़ने के भी आसार है। विभाग ने 21 मार्च को बिलासपुर, चंबा, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर जिलों में तूफान के साथ बिजली गिरने की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश में दिखेगी गर्मी

पूर्वांचल का मौसम जल्द बदलाव लेगा। आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा और गर्मी का असर पूर्वांचल में देखने को मिलेगा। वहीं, UP समेत कई राज्यों में बेमौसम बारिश से किसान परेशान है। बारिश तो कभी ओलावृष्टि से उनकी फसल को नुकसान हो रहा है। गेहूं की फसल जहां खेतों में बिछ गई है वहीं, सरसों झड़ गई है। बारिश से गोभी की फसल को रोग लग गया है। ओले ने उसको बेकार कर दिया है। यही हाल आलू की फसल का है। खेतों में खड़ी गन्ने की फसल भी गेहूं की तरह ढह गई है।

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 29.5 और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 43 से 100 फीसद रहा। गुरुवार को दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की संभावना बन रही है, जिससे एक बार फिर से मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की वजह से अब तापमान में गिरावट नहीं होगी, बल्कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली का तापमान 31 डिग्री को पार कर जाएगा। गुरुवार को दिल्ली में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे, जबकि शुक्रवार को बारिश की संभावना है। हालांकि, धूप भी खिली रहेगी, जिससे तापमान में गिरावट नहीं होगी।

झारखंड में ओले

झारखंड के कई शहरों में ओलावृष्टि के साथ गरज के साथ बिजली कड़केगी। राज्‍य के पूर्वी और दक्षिणी इलाके समेत समूचे झारखंड में झमाझम बारिश के प्रबल आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 मार्च को प्रदेश के कई इलाकों में आंधी, 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

Related Articles

Back to top button