मनोरंजन

‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ दुसरे दिन भी कर सकती है इतनी कमाई

सोनम कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म ‘एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा’ शुक्रवार को रिलीज हो गई। फिल्म को पहले दिन क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला।

नई दिल्ली : सोनम कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा शुक्रवार को रिलीज हो गई। फिल्म को पहले दिन क्रिटिक्स और दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। फिल्म के ड्रामा, सब्जेक्ट और अदाकारी तीनों को सराहा गया। पहले दिन 4-5 करोड़ रुपए की कमाई के अनुमान लगाए गए थे। अब पॉजीटिव रिस्पॉन्स के कारण फिल्म की कमाई दूसरे दिन बढ़ सकती है। एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा को दूसरे दिन शनिवार की छु्ट्टी का भी लाभ मिलेगा। ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक ये 7-8 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है।

फिल्म समलैंगिक संबंधों पर है। इसके विषय को लेकर पहले ही काफी चर्चा रही है। फिल्म में भी सोनम कपूर और अनिल कपूर ने बाप-बेटी की भूमिका अदा की है। फिल्म के कंटेंट को लेकर बज बना हुआ है। इसका निर्देशन शैली चोपड़ा धर ने किया है। फिल्म में जूही चावला भी अहम भूमिका में हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को जबरदस्त रिएक्शन मिल रहे हैं। फैंस को फिल्म बहुत पसंद आ रही है। सोनम के काम की खूब सराहना हो रही है। एक यूजर ने लिखा- ”क्या फिल्म है।

https://www.instagram.com/p/BtQkNejlhue/?utm_source=ig_web_copy_link

प्यार को गहराई से समझने के लिए फिल्म को जरूर देखें, अनिल कपूर, जूही चावला और सभी ने स्क्रीन पर आग लगा दी।” वहीं एक यूजर ने लिखा- ”मैं अभी भी फिल्म के बारे में सोच रहा हूं। वास्तव में बहुत खूबसूरत फिल्म है। सोनम कपूर आपके ऊपर गर्व है। फिल्म देखते हुए लास्ट में आंसू आ जाते हैं, अनिल कपूर बेहद शानदार।” एक यूजर ने तो सिनेमाहॉल से फिल्म का वीडियो बनाकर भी शेयर किया। दूसरे यूजर ने लिखा कि ”हर समय फिल्म आंख में आंसू नहीं ला पाती है, लेकिन इसे देखते वक्त मैं खुद को रोक नहीं पाया, मेरे रोंगटे खड़े हो गए।”

Related Articles

Back to top button