मनोरंजन

जानिए, आज-कल कहा बिजी हैं करीना कपूर, और किसके साथ करेंगी सेलिब्रेट दिवाली

करीना कपूर खान इस वक्त फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग में बिजी हैं। ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग इस महीने दिल्ली में चल रही है। फिल्म के सेट पर ली गई एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है। दरअसल यह तस्वीर उक्त की है, जब करिश्मा कपूर उनसे मिलने करीना के बेटे तैमूर के साथ फिल्म के सेट पर पहुंची हुई थीं। इस तस्वीर को करीना के फैंस काफी पसंद और शेयर कर रहे हैं। इसमें करीना और करिश्मा कपूर के साथ तैमूर को भी देखा जा सकता है।जानिए, आज-कल कहा बिजी हैं करीना कपूर, और किसके साथ करेंगी सेलिब्रेट दिवाली

आपको पता होगा कि जल्द ही दीवाली आने वाली है। यह दिवाली करीना कपूर के लिए काफी खास है, क्योंकि यह उनके बेटे तैमूर की पहली दिवाली है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस ने करीना कूपर से उनकी दिवाली प्लानिंग के बारे में सवाल पूछा। इस पर करीना ने कहा, “हम दिवाली से पहले दिल्ली की शूटिंग समाप्त कर लेगें और मैं परिवार के साथ समय बिताउंगी। काम करना मेरी प्रायोरिटी है लेकिन परिवार काफी महत्वपूर्ण है।” उन्होंने आगे कहा कि मुझे विश्वास है कि तैमूर परिवार के साथ एंज्वॉय करेगा।

उल्लेखनीय है कि ‘वीर दी वेडिंग’ के सेट पर तैमूर को देखकर यह अंदाजा लगाया जाने लगा था कि तैमूर अपनी मम्मी की फिल्म में नजर आ सकते हैं। इस खबर का खंडन करने वाला कुछ दिनों पहले करीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो में करीना बेटे तैमूर का जिक्र कर रही हैं। वह यह भी बता रही हैं कि तैमूर फिल्म में कहीं नहीं होंगे, क्योंकि फिल्म में उनकी मम्मी हैं। करीना वीडियो में कहती हैं, “नहीं लेकिन उसकी मां इस फिल्म में है, मुझे लगता है कि ये बहुत है। हम दोनों एक फिल्म में नहीं आ सकते। लोग हम दोनों को एक साथ अफोर्ड नहीं कर सकते।”

Related Articles

Back to top button