उत्तराखंडराज्य

एडीएम राठौर का हृदय गति रूकने से निधन

नैनीताल(ईएमएस)। जनपद के अपर जिलाधिकारी प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी जसवंत सिंह राठौर का हृदयगति रूकने से बीती देर रात्रि आकस्मिक निधन हो गया। राठौर अनुभवी एवं कुशल प्रशासक के साथ ही मृदुभाषी व्यक्ति थे। राठौर जनपद हरिद्वार के मूल निवासी थे। उन्होंने जनपद नैनीताल में लगभग 3 माह पूर्व अपर जिलाधिकारी प्रशासन का कार्यभार ग्रहण किया। वे उप जिलाधिकारी टनकपुर, जनपद चम्पावत से पदोन्नत होकर जनपद नैनीताल में आये थे।

 

उन्होंने बतौर उप जिला निर्वाचन अधिकारी सामान्य विधानसभा निर्वाचन से सम्बन्धित सभी व्यवस्थाओं को बखूबी निभाया। राठौर अपने पीछे भरापूरा परिवार पत्नी के साथ ही एक पुत्रीए दो पुत्र छोड़ गये। आयुक्त कुमाऊं मण्डल डी. सैंथिल पांडियन द्वारा राठौर के निधन पर दूरभाष से श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया गया। राठौर के निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए जिलाधिकारी दीपक रावत ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देते हुए उनके परिवारजनों को इस दुख की घड़ी से उभरने एवं सहने की ईश्वर से प्रार्थना की। जनपद के सभी अधिकारियों वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मेजय खंडूरी, मुख्य विकास अधिकारी प्रकाशचन्द्र, अपर जिलाधिकारी वित्त बीएल फिरमाल, अपर पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, हरीशचन्द्र सती, जीएम केएमवीएन टीएस मर्तोलिया, उप जिलाधिकारी वंदना सिंह, परितोष वर्मा, एपी वाजपेई, प्रमोद कुमार, डिप्टी कलेक्टर अशोक जोशी, व्यक्तिक अधिकारी जिलाधिकारी कविन्द्र पाण्डे, सीओ राजेन्द्र सिंह हयांकी, विजय थापा, उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा, सहायक आयुक्त मनोरंजन विनय कुमार रस्तौगी, डीएसओ तेजबल सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, सहायक आयुक्त आबकारी दुर्गेश त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी जगमोहन कफौला, डीपीओ अनुलेखा बिष्ट, जिला प्रोबेशन अधिकारी अंजना गुप्त, तहसीलदार प्रियंका रानी, उप नगर आयुक्त नीरज जोशी, ईओ रोहिताश शर्मा सहित कलेक्ट्रट के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

इधर अपर जिलाधिकारी प्रशासन जसवंत सिंह राठौर के आकस्मिक निधन पर जिला कार्यालय, विकास भवन, जिला सूचना कार्यालय नैनीताल एवं जनपद के सभी कार्यालयों में शोक सभा आयोजित की गयी। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button