राज्यराष्ट्रीय

ओवैसी की हत्या की साजिश का पर्दाफाश

19 owaisiहैदराबाद। बेंगलुरू पुलिस ने मजलिस-ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एमआईएम) के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी की हत्या की साजिश रचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरोह के सरगना के. गिरि सहित दो सदस्य कर्नाटक की सीमा से लगे अनंतपुर जिले र्के हदूपुर शहर में भागने की कोशिश में घायल हो गए। कर्नाटक पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर बेंगलुरू ले आई। जानकारी के अनुसार  कर्नाटक और आंध्र प्रदेश पुलिस की एक संयुक्त टीम ने गैंगस्टरों को बीच रास्ते में रोका और उनके पास से हथियार बरामद किए। गिरफ्तारी से बचने के लिए भागने की कोशिश करते समय गिरि और उसका एक साथी घायल हो गया। इस गिरोह ने मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नेता अकबरुद्दीन ओवैसी की हत्या की कथित सुपारी ली थी। हैदराबाद की पुलिस ने बताया कि वह बेंगलुरू की पुलिस से सूचना जुटाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गैंग को अकबरुद्दीन की हत्या की सुपारी किसने दी थी। 42 वर्षीय ओवैसी हाल में आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए हुए चुनाव में यहां चंद्रयानगुप्ता निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा चुने गए हैं। अकबरुद्दीन एमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी के छोटे भाई हैं।

Related Articles

Back to top button