मनोरंजन

ओह! इसलिए करण के प्रोडक्शन हाउस गई थीं सोनाक्षी

एजेन्सी/   01-Sonakshi-Sinha-1453803770धर्मा प्रोडक्शन ऑफिस के बाहर नजर आईं सोनाक्षी, आखिर क्यों काट रही हैं चक्कर? 

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अटकलों पर विराम लगाते हुए यह कहा है कि वे धर्मा प्रोडक्शन सिर्फ कॉफी विद करण के लिए गई थीं। दरअसल धर्मा प्रोडक्शन ऑफिस के बाहर जब वे दिखाई दीं, तो ये कयास लगाए जा रहे थे कि वे शायद करण की अलगी फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं। इस बारे में सोनाक्षी से पूछा गया तो उन्होंने साफतौर पर इस बात को नकार दिया। हालांकि सूत्रों का कहना है कि वे करण के पास फिल्म के लिए गई थीं। 

फिल्मों की बात करें, तो सोना फिलहाल काफी व्यस्त हैं। उनकी अपकमिंग फिल्मों में अकीरा और फोर्स 2 हैं। वे हॉलीडे अ सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी के बाद एआर मुरुगदोस के साथ अकीरा में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह मार्शल आर्ट करती दिखाई देंगी।

आपको बता दें इसमें उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा भी प्रमुख भूमिका में हैं। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्देशित फिल्म फोर्स 2 में अभिनेता जॉन अब्राहम और ताहिर राज भसीन हैं।

Related Articles

Back to top button