स्पोर्ट्स

करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग पर पहुंचीं भारतीय शटलर पी वी सिंधू

सिंधू के अलावा लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल शीर्ष दस में शामिल दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं। वह नौवें स्थान पर काबिज हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू ने बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में शीर्ष पांच में जगह बना ली है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

पिछले महीने सैयद मोदी ग्रां प्रि गोल्ड का खिताब जीतने वाली सिंधू ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग हासिल की है। वह अभी तालिका में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग वाली भारतीय खिलाड़ी हैं। हैदराबाद की इस 21 वर्षीय खिलाड़ी के 69399 अंक हैं। सिंधू के अलावा लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल शीर्ष दस में शामिल दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं। वह नौवें स्थान पर काबिज हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पुरुष सिंगल्स में अजय जयराम 18वें, किदांबी श्रीकांत 21वें और एचएस प्रणय 23वें स्थान पर हैं। समीर वर्मा 34वें नंबर पर हैं। पुरुष डबल्स में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी एक स्थान नीचे 24वें नंबर पर पहुंच गई हैं। मिक्स्ड डबल्स में प्रणव जेरी और एन सिक्की रेड्डी का 14वां स्थान कायम है।

Related Articles

Back to top button