फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

कश्मीर में अब भी 4 लाख से अधिक फंसे

flood jammuuश्रीनगर। बाढ़ प्रभावित कश्मीर घाटी में अब भी चार लाख से अधिक लोग फंसे हुए हैं। हालांकि, झेलम और इसकी सहायक नदियों का जलस्तर लगातार कम हो रहा है, जिससे थोड़ी राहत मिली है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘झेलम नदी का जलस्तर करीब चार फुट तक कम हुआ है, जो पूरी घाटी के लिए राहत की बात है। लेकिन श्रीनगर शहर में अब भी एक बड़ी चुनौती है, जहां अब भी करीब चार लाख लोग फंसे हुए हैं।’’ अधिकारी ने हालांकि यह भी कहा कि डल झील का जलस्तर बढ़ रहा है। दरअसल, झेलम नदी का पानी झील में न घुसने पाए यह सुनिश्चित करने के लिए झील के निकासी द्वार बंद कर दिए गए थे, इसलिए उसका जलस्तर बढ़ गया। झेलम के तटबंधों में शनिवार और रविवार रात अचानक दरार आने के चलते कई लोग अपनी जान बचाने के लिए सारा सामान घरों में छोड़ बाहर निकल आए थे। राज्य प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया, ‘‘मुझे चर्च लेन इलाके में स्थित अपने सरकारी आवास में ही सब कुछ छोड़कर निकलना पड़ा।’’एजेंसी

Related Articles

Back to top button