फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस का 132वां स्थापना दिवस राहुल गांधी फहराएंगे झंडा

download-6कांग्रेस पार्टी बुधवार यानि आज को अपना 132वां स्थापना दिवस मनाएगी। कांग्रेस भारत की सबसे पुरानी पार्टी है। इस खास मौके पर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी पहली बार स्थापना दिवस के समारोह में पार्टी नेताओं और सदस्यों को संबोधित करेंगे। वह पार्टी का झंडा भी फहराएंगे। 

कांग्रेस पार्टी के 132वें स्थापना दिवस पर पार्टी नेताओं को संबोधित करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस का 132वां स्थापना दिवस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में मनाया जायगा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एचके वर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. अशोक चौधरी कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक को ध्वज प्रदान करेंगे। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल के जवानों एवं अन्य कांग्रेसजनों को शपथ दिलाएंगे। इस दिन कांग्रेस सेवादल के लिए कोष संग्रह का भी कार्यक्रम है। कांग्रेस के स्थापना दिवस और सेवादल के दल दिवस मनाने की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। 

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य के कारण सुर्खियों से दूर हैं। सोनिया गांधी कांग्रेस वर्किंग कमेटी के बाद से ही अहम बैठकों में शामिल नहीं हो पाई हैं। बैठक में माना गया था कि पार्टी के अध्यक्ष का पद संभालने के लिए राहुल गांधी के लिए उपयुक्त समय है। इस पर बैठक में शामिल अन्य सदस्यों ने सहमति जताई। कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्यों ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाने का समर्थन किया।

इसी महीने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पहली बार संसदीय दल की बैठक की अध्यक्षता की। सेहत ठीक न होने की वजह से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इस बैठक में मौजूद नहीं थीं।

 

Related Articles

Back to top button