फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

कांग्रेस सभी समस्याओं की जड़ : मोदी

mumbaiमुंबई (एजेंसी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने रविवार को मुंबई में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश की सभी समस्याओं की जड़ कांग्रेस है। मोदी ने कहा कि देशवासी जब तक कांग्रेस का चरित्र नहीं समझेंगे  तब तक देश की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। देश की समस्याओं का कारण और कुछ नहीं  बल्कि कांग्रेस की सरकारें हैं। देश को समस्याओं से मुक्त करने के लिए देश को कांग्रेस से मुक्त करना होगा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकारा करना होगा। इस मौके पर मोदी ने ‘कांग्रेस क्विट इंडिया’ का नारा दिया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस वोट बैंक की राजनीति में डूबी हुई है। वह फूट डालो और राज करो की नीति पर चलती है। अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते-लड़ते कांग्रेस ने उनसे काफी कुछ सीख हासिल की। उसने भाषा को भाषा से लड़ाया  प्रांत को प्रांत से लड़ाया और नदियों के पानी के लिए राज्यों को लड़ाया। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने सांप्रदायिकता की नीति भी वोट बैंक के लिए अपनाई। देश को वोट बैंक की राजनीति से मुक्त करके विकास की राजनीति की ओर नहीं ले जाएंगे तब तक देश की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। मोदी ने कहा कि विकास के बगैर देश के वंचितों  शोषितों और गरीबों का कल्याण नहीं होगा।  

Related Articles

Back to top button