ज्ञान भंडार

कैप्टन बोले- झूठे हैं नरेंद्र मोदी, NDTV पर पाबंदी लोकतंत्र का कत्ल

captain-amrinder-singh_1478409940कैप्टन अमरिंद सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है और वे एनडीटीवी पर पाबंदी को लोकतंत्र का कत्ल बता रहे हैं। पंजाब कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने वन रैंक, वन पेंशन के मुद्दे पर पीएम नरेंद्र मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। कैप्टन शनिवार को पंजाब भवन में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि वन रैंक, वन पेंशन क्या है, पहले उन्हें यह समझना होगा। जंतर-मंतर पर आत्महत्या करने वाले पूर्व सैनिक रामकिशन ग्रेवाल को शहीद का दर्जा मिलना चाहिए। रामकिशन ने पूर्व सैनिकों के हक के लिए जान दी है। कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बयान की कौन परवाह करता है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल व दिल्ली के सीएम केजरीवाल को एक बार फिर खुली बहस की चुनौती दी।

अमरिंदर सिंह ने कहा कि केजरीवाल को पंजाब के मुद्दों पर बहस करने में दिक्कत क्या है। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर कांग्रेस को जोड़ रहे हैं, तोड़ नहीं रहे। वह सरकार बनाने में मदद करने में जुटे हैं। बादल सरकार के राज में पंजाब में पंजाबी चैनलों की लॉचिंग पर लगा प्रतिबंध कांग्रेस सत्ता में आते ही हटा देगी।

 

Related Articles

Back to top button