
कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से किनारा करने के बाद सुनील ग्रोवर की फैन फॉलोइंग में पहले से कहीं ज्यादा इजाफा हुआ है। ऐसे में सुनील भी अपने फैंस को खुश रखने का कोई मौका गंवाना नहीं चाहते हैं। आप भी जाने आखिर अपने फैंस के लिए अब क्या कर रहे हैं सुनील।
अगर अमेरिका ने परमाणु बम फेका तो एक बार में एक नही मारे जाएंगे पूरे 12 लाख कोरियाई
हाल ही में सुनील ग्रोवर रियलिटी शो ‘डांस प्लस 3’ के फिनाले में कॉमेडी करते दिखाई दिए थे। इसके साथ ही कपिल शर्मा शो को अलविदा कहने के बाद अब सुनील ग्रोवर की डिमांड काफी बढ़ गई है। देश विदेश में सुनील कई स्टेज परफॉर्मेंस करते रहते हैं।
अब सुनील जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आने वाले हैं। इस वीडियो में सुनील शराबी बिल्ले के रुप में दिखाई देंगे। हाल ही में सुनील ग्रोवर ने इसका एक प्रोमो वीडियो भी ट्विटर पर पोस्ट किया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
Promo of a Music Video by Billa Sharabi releasing on Tuesday, 26th Sep. Voice is mine Music is by @ItsAmitTrivedi
pic.twitter.com/T4rW259FBN
— Sunil Grover (@WhoSunilGrover) September 24, 2017
वीडियो में सुनील पुराने से कपड़ों में काफी फनी लग रहे हैं। वीडियो ट्वीट करते हुए सुनील ने ये जानकारी भी दी है कि ये वीडियो 26 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। फैंस को सुनील के इस म्यूजिक वीडियो का काफी बेसब्री से इंतजार है।