अजब-गजब

कोहली के अर्धशतक पर अनुष्का ने जमकर बजाई ताली

kohlali-anuskaमेलबर्न। फिल्म अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज विराट कोहली की ‘प्रेम कहानी’ भारत से निकलकर ऑस्ट्रेलिया जा पहुंची है। मेलबर्न टेस्ट के दौरान अनुष्का ने भरपूर तरीके से विराट की हौसलाअफजाई की। मेलबर्न टेस्ट के पांचवें दिन मंगलवार को जब कोहली ने भारतीय पारी को सम्भालने के प्रयास में अर्धशतक पूरा किया, तब विशेष दीर्घा में मौजूद अनुष्का ने जमकर तालियां बजाईं। विराट ने अनुष्का की ओर बल्ले से इशारा किया और फिर अभिवादन स्वीकार करने के लिए अपने साथियों और भारतीय दर्शकों का रुख किया। अनुष्का नए साल के जश्न के लिए आस्ट्रेलिया में हैं। वह विराट के साथ नए साल का आगमन करना चाहती हैं। मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में जब विराट ने शतक लगाया था, तब भी अनुष्का स्टैंड में मौजूद थीं। विराट ने उनकी ओर बल्ले से इशारा किया था और ‘फ्लाइंग किस’ दिया था। तीसरे टेस्ट में चायकाल के ठीक बाद जब कोहली रायन हैरिस की गेंद पर जोए बर्न्‍स के हाथों लपके गए, तब अनुष्का के चेहरे की निराशा देखने लायक थी। वह उनकी ही निराश दिख रही थीं, जितना कि भारतीय खेमा नजर आ रहा था। एजेंसी

Related Articles

Back to top button