मनोरंजन

क्या करीना कपूर-सैफ अली खान से भी बड़े स्टार बन गए हैं तैमूर

इसमें कोई दो राय नहीं है कि, सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान की पॉपुलैरिटी किसी बड़े सेलेब्स से कम है। तैमूर अली खान का रूतबा किसी बड़े स्टार के मुकाबले काफी ज्यादा है। 2 साल के तैमूर अली खान ने सोशल मीडिया पर कई फैन पेज है। जो इस बात का एक बड़ा सबूत पेश करते हैं। उसकी हर एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल होती है। अब सारा अली खान ने छोटे भाई तैमूर की पॉपुलैरिटी पर मजेदार बयान दिया है।

क्या करीना कपूर-सैफ अली खान से भी बड़े स्टार बन गए हैं तैमूर हाल ही में एक बातचीत के दौरान सारा अली खान से पूछा गया कि, क्या तैमूर उनकी फैमिली में सबसे बड़े स्टार हैं? तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि, हां, तैमूर का घर से बाहर निकलना खबर बन जाती है। जबकि हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

इससे पहले मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में सारा ने दोनों भाई इब्राहिम और तैमूर पर बात की थी। उन्होंने कहा था कि, दोनों शरारती और क्यूट हैं। उनकी शरारतें अलग अलग तरह की हैं। तैमूर अभी बच्चा है। सारा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें रक्षाबंधन में तैमूर से शगुन के तौर पर 51 रुपये मिले थे।

खैर अगर हम सारा अली खान के काम की बात करें तो पिछले साल उनकी दो फिल्में रिलीज हुई जिसमें केदारनाथ से सारा ने डेब्यू किया था। वहीं दूसरी उनकी सिंबा है। जिसमें वो अभिनेता रणवीर सिंह के साथ नजर आई थी। दोनों की केमिस्ट्री को दर्शकों ने काफी पसंद किया। सारा की अदाकारी को देखते हुए उन्हें बॉर्न स्टार और फ्यूचर स्टार जैसे टैग मिल रहे हैं।

Related Articles

Back to top button