मनोरंजन

ये हैं बॉलीवुड के फेमस रैपर्स और उनकी खूबसूरत बीवियां, देखें दिल को छू लेने वाली तस्वीरें…

बॉलीवुड इंडस्ट्री की बात करें तो आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में रैपर्स की कोई कमी नहीं है। आज के जमाने में कई सारे लोग बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर रैपर के गाने सुनने के लिए बड़े ही बेसब्री से इंतजार किया करते हैं। आज हम आपको बॉलीवुड इंडस्ट्री के 3 ऐसे ही मशहूर रैपर के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें लोगों के द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। इसके साथ ही साथ आज हम उनकी पत्नियों के बारे में भी आप सभी को बताने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं उन रैपर और उनकी पत्नियों के बारे में…

हनी सिंह

रैपिंग के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान कायम कर चुके रैपर हनी सिंह की बात करें तो हनी सिंह का असली नाम हिरदेश सिंह बताया जाता है। आपको बता दें कि हनी सिंह ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत वर्ष 2005 से की थी। अपने रैप और हेयर स्टाइल की वजह से लोगों के बीच जाने जाने वाले हनी सिंह पिछले काफी लंबे वक्त से बॉलीवुड की इस रंगीन दुनिया से दूरियां बनाकर रखे हुए हैं। बॉलीवुड की रंगीन दुनिया से दूरियां बनाकर रखने के पीछे की वजह उनके नशे की लत को बताया जाता है।

नशे की लत हो जाने की वजह से हनी सिंह ने अपना काफी लंबा वक्त नशा मुक्ति केंद्र में गुजारा है। हाल के दिनों में ही हनी सिंह ने बॉलीवुड पर्दे पर आयी फिल्म सोनू के टीटू स्वीटी में सुपरहिट गाना बॉलीवुड की एक बार फिर से वापसी की है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि हनी सिंह ने वर्ष 2011 में शालिनी तलवार सिंह के साथ शादी रचाई थी। इन दोनों की पहली मुलाकात दिल्ली के गुरु नानक स्कूल में हुई थी।

रफ्तार

रैपिंग के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान कायम कर चुके रफ्तार की बात करें तो उनका असली नाम दिलीन नायर बताया जाता है। 6 नवंबर 1988 को जन्मे रफ्तार एक बहुत ही अच्छे रैपर होने के साथ-साथ एक डांसर भी है।

अब तक बॉलीवुड फिल्मों में कई सारे सुपरहिट गाने गा चुके रफ्तार दिल्ली की रहने वाली कोमल वोहरा के साथ वर्ष 2016 में शादी के बंधन में बंध गए।

बादशाह

बादशाह उर्फ़ आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया आज पूरे देश में अपनी रैपिंग की वजह से मशहूर हो चुके हैं। आज के समय में बादशाह के द्वारा गाया गया हर एक गाना लोगों के बीच सुपरहिट साबित होता है। यही वजह है कि आज दिन ब दिन उनकी फैन फॉलोइंग बढ़ती चली जा रही है।

बादशाह से जुड़ी यह बात आपको शायद ही मालूम होगी कि बादशाह एक रैपर बनने के पहले एक IAS ऑफिसर बनना चाहते थे परंतु उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका। अगर बात बादशाह की पत्नी की करें तो उनकी पत्नी का नाम जैस्मिन बताया जाता है जो कि दिखने में बेहद ही खूबसूरत नजर आती है।

Related Articles

Back to top button