मनोरंजन

गर्लफ्रेंड शिबानी के लिए फरहान अख्तर ने लिखा प्यारा मेसेज, आप भी देखिए

मुंबई : बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन शिबानी के प्यार में दीवाने हुए घूम रहे हैं। पिछले कई समय से ये कपल खूब सुर्खियों में हैं। ये बात तो किसी से छिपी नहीं कि इन दिनों फरहान एंकर व मॉडल शिबानी दांडेकर को डेट कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को करीब एक साल से डेट कर रहे हैं। लेकिन मीडिया के सामने दोनों का प्यार कुछ दिनों पहले ही आया है। सोशल मीडिया पर दोनों लगातार एक-दूसरे के साथ कई बाद फोटो शेयर करते रहते हैं।

इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है फरहान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर गर्लफ्रेड शिबानी के लिए एक प्यार भरा मेसेज लिखा- ‘मुझे नहीं पता कि आप प्यार को ढूंढते हैं या प्यार आपको ढूंढता है। चाहे वजह जो भी हो यह यूनिवर्स की ओर से आपके लिए एक गिफ्ट है, इसलिए हर एक दिन इसके शुक्रगुजार रहें। बीते दिनों से ही फरहान औऱ शिबानी के लिंकअप की खबरें आ रही है। हाल ही में ये भी खबर आई है कि दोनों ने सगाई भी कर ली है। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी भी कर लेंगे।

वहीं फरहान के जन्मदिन के मौके पर गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की थी। इस फोटो में फरहान शर्टलेस नजर आए थे। फरहान और शिबानी दांडेकर की तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं। कहा जा रहा है कि फरहान अख्तर इस साल शिबानी डांडेकर के साथ शादी के बंधन में बंध सकते है। एक रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों के हवाले से पता चला है कि दोनों एक दूसरे के लिए काफी सीरियस है और फरहान के बच्चे भी शिबानी को काफी पसंद करते है और कहा जा रहा है कि अप्रेल में शादी कर लेंगे। दोनों की सगाई भी हो चुकी है। बता दें कि फरहान ने 2017 में ही वाइफ अधुना से तलाक ले लिया है।

Related Articles

Back to top button