उत्तर प्रदेशब्रेकिंग

गायत्री प्रजापति मामला : दुष्कर्म पीड़िता का मां पर रुपये लेकर बयान बदलने का आरोप


चित्रकूट : पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति से संबंधित दुष्कर्म के मामले में दुष्कर्म पीड़िता ने अपनी मां पर गायत्री प्रजापति से करोड़ों रुपये लेकर उनके खिलाफ लगाए गए आपराधिक मामले वापस लेने का आरोप लगाया है। लड़की और उसकी मां का पूर्व मंत्री तथा उनके साथियों द्वारा कथित रूप से दुष्कर्म किया गया था। आरोपी को मार्च 2017 में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गिरफ्तार किया गया था। लड़की ने बुधवार रात सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर बयान दिया। वीडियो में उसे रोते हुए और डरा हुआ देखा जा रहा था और वह बोल रही थी कि वह सिर्फ पीड़िता नहीं है, बल्कि एक गवाह भी है और उसकी जान को खतरा है। उसने कहा, “आरोपी पूर्व मंत्री बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल में भर्ती हैं, जहां से वह आसानी से अपने लोगों से मिल सकते हैं।” लड़की ने आगे कहा कि काले शीशे वाली एक कार में कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं। गौरतलब है कि लड़की की मां- जिसने पहले पूर्व मंत्री पर दुृष्कर्म का मामला दर्ज किया था- ने जुलाई में प्रयागराज में विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट में आवेदन पत्र दर्ज कर अपना बयान वापस ले लिया था। लड़की की मां ने कोर्ट में अपना बयान बदलते हुए कहा कि पूर्व मंत्री ने उसका दुष्कर्म नहीं किया था, लेकिन उनके दो साथियों ने किया था।

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में रहने वाली पीड़िता की मां ने इससे पहले 2014 में दावा किया था कि प्रजापति ने नौकरी और एक घर देने के बहाने उसे लखनऊ बुलाया था और वहां अपने साथियों के साथ उसका दुष्कर्म किया था। उसने कहा था कि आरोपी ने उसकी नाबालिग बेटी का भी दुष्कर्म किया है और इसका एक वीडियो बनाया था और उसे ब्लैकमेल करता रहता था। उसने तब आरोप लगाया था कि उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई और अंत में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्रजापति और उनके साथियों को गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Back to top button