ज्ञान भंडार

गुजरात में तेंदुए को जिंदा जलाया

img_20161104031245

सूरत: गुजरात  के उमरपाड़ा तालुका के वडी गांव में कुछ ग्रामीणों ने एक तेंदुए को कथित तौर पर जिंदा जला दिया। घटना 2 नवंबर की आधी रात की है।

एक दिन पहले तेंदुए ने गांव की एक 8 साल की बच्ची को उस वक्त मार डाला था, जब वह शौच करने के लिए खुले में गई थी। वन विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। तेंदुए के शव से सैंपल लेकर फरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।   
एक जानवर को जिंदा जला देने की यह वारदात राज्य के वन और पर्यावरण मंत्री गनपत वसावा के गृह जिले में हुई है। वडी गांव की 8 साल की बच्ची निकिता को तेंदुए ने मार डाला था। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने का अभियान चलाया।
आखिरकार विभाग को तेंदुए को पकड़ने में कामयाबी तो मिल गई और तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया गया। इसके बाद आक्रोशित गांववालों ने वन कर्मचारियों से पिंजरा छीन लिया और पेट्रोल छिड़ककर तेंदुए को जिंदा जला डाला। वन और पर्यावरण मंत्री गनपत वसावा ने तेंदुए के हमले में मारी गई बच्ची के परिवार के लिए 4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है।
 

Related Articles

Back to top button