![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2014/09/gopal-tandon-1.jpg)
लखनऊ। लखनऊ पूर्वी विधानसभा उपचुनाव की मतदान तिथि जैसे-जैसे निकट आ रही है, वैसे-वैसे भाजपा प्रत्यषी आषुतोष टण्डन ’गोपाल जी’ की चुनावी तैयारियां और प्रौढ. हो रही है। चुनाव में होते जनसम्पर्क के माध्यम से दिख रहे जनसमर्थन से भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है और वे अधिक ताकत से चुनाव में जुट गए हैं। आज प्रातःकाल गोपाल जी लोहिया पार्क गोमती नगर में प्रभात भ्रमण पर आए लोगों से मिले। इसके बाद वे शक्ति नगर, इन्दिरा नगर में चुनाव संबंधी बैठक में भाग लेने पहुंचे। बैठक का संयोजन सलिल खन्ना ने किया और क्षेत्र के कई वरिष्ठ नागरिकों से गोपाल जी के पक्ष में वोट करने की अपील की। रविवार के अवकाष का लाभ लेते हुए मघ्यान्हः में इस्माइलगंज, विषाल खण्ड में लखनऊ भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह के साथ प्रत्याषी गोपाल जी ने जनसम्पर्क किया। गोपाल जी को अपने बीच पाकर लोगों ने उनका छतो सें फूल बरसाकर स्वागत किया एवं उनकी जीत का विष्वास दिलाया। लखनऊ महापौर डा0 दिनेष शर्मा की अध्यक्षता में न्यू हैदराबाद में षिक्षकों की बैठक हुई। जिसमें महापौर ने बैठक में उपस्थित षिक्षकों से भाजपा प्रत्याषी को भारी मतों से विजयी बनाने का आषीर्वाद मांगा। बैठक में मुख्य रूप से डा0 प्रियंका पाण्डेय, डा0 शरदधर शर्मा, डा0अनिल प्रजापति, ड0 नीलम पाण्डेय आदि उपस्थित थे। इसके पूर्व डा0 दिनेष शर्मा प्रत्याषी गोपाल जी के साथ सनवान वैंकवेट हाल विवेक खण्ड गोमती नगर में बैठक में भाग लिया। जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में मा0 सांसद जगदम्बिकापाल थे। बैठक में सम्मानित क्षेत्रवासी गोपाल जी के हॅसमुख एवं मिलनसार व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित हुए तथा उन्हीं को वोट देने को कहा। शाम को पत्रकारपुरम गोमती नगर चौराहे पर एक विषाल जनसभा का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्यअतिथि केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार मा0 कलराज मिश्र तथा सांसद एवं लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेता मा0 मनोज तिवारी थे। सभा में मुख्यरूप से पूर्व संासद लालजी टण्डन, लखनऊ महापौर डा0 दिनेष शर्मा, एम.एल.सी. डा0 महेन्द्र सिंह, जयपाल सिंह, राजेन्द्र तिवारी, मनोहर सिंह, दिनेष तिवारी, रामकृष्ण यादव, संजय राठौर, गौरव भाटिया, अरूण तिवारी, हीरो बाजपेयी, मनीष शुक्ला, नीरज गुप्ता, राजीव मिश्रा, दीपू जायसवाल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष बीना गुप्ता, रीती सिंह, माधुरी शुक्ला, मीना सिद्दीकी अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष नसीम, उपाध्यक्ष इमरान कुरैषी की गौरवमयी उपस्थिति रही।