राज्यराष्ट्रीय

चंडीगढ़ के डिस्कोथेक-बार में छोटी स्कर्ट पर पाबंदी

ban_short_skirts_in_discotheques_20_04_2016चंडीगढ़। आप चंडीगढ़ में हैं और किसी डिस्कोथेक में जाने का मन बना रहे हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लें। स्थानीय प्रशासन ऐसे स्थानों पर युवतियों के छोटे होते कपड़ों से चिंतित और इसके चलते छोटे स्कर्ट पर पाबंदी लगा दी गई है।

इसमें कार्रवाई डिस्कोथेक संचालकों पर की जाएगी। जहां भी छोटे कपड़े में युवतियां नजर आएंगी, उस डिस्कोथेक को बंद कर दिया जाएगा।

‘कंट्रोलिंग ऑफ प्लेसेस ऑफ पब्लिक एम्युसमेंट 2016’ के तहत यह कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का मानना है कि डिस्कोथेक में राष्ट्रविरोधी भी बढ़ रहे हैं। यह पॉलिसी पहली अप्रैल से लागू हो गई है।

इस संबंध में कार्रवाई के लिए एक नोडल कमेटी बनाई गई है। इस कमेटी के पास लाइसेंस रद्द करने या रिन्यु से इनकार करने का अधिकार है।

बार और डिस्कोथेक्स के बारे मेें नियम बनाया गया है कि जहां युवती छोटे कपड़ों में नजर आएगी या ऐसी अश्लीलता वाले विज्ञापन जारी किए जाएंगे, उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। हालांकि इससे बार और डिस्कोथेक संचालकों में नाराजगी है।

Related Articles

Back to top button