राष्ट्रीयलखनऊ

चार पूर्व मंत्रियों के खिलाफ ईडी को सौंपा साक्ष्य

edलखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने श्रम निर्णय एवं सहकारी संघ लिमिटेड (लैकफेड) घोटाले में आरोपित चार पूर्व मंत्रियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। ईडी अधिकारियों ने चारों पूर्व मंत्रियों के खिलाफ लोकायुक्त के यहा उपलब्ध साक्ष्य भी हासिल कर लिये हैं। लोकायुक्त संगठन ने पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय के खिलाफ सोमवार को साक्ष्य उपलब्ध कराने की बात कही है। ईडी के संयुक्त निदेशक एचके लाल की ओर से लोकायुक्त न्यायमूर्ति एनके मेहरोत्रा को भेजे गए पत्र में कहा गया था कि पूर्व मंत्री बादशाह सिंह, चन्द्र देव राम, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्र और बाबू सिंह कुशवाहा के खिलाफ जाच चल रही है। यूपी पुलिस की कोआपरेटिव सेल ने इनके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। लिहाजा लोकायुक्त संगठन उपलब्ध साक्ष्य ईडी को उपलब्ध करा दे। लोकायुक्त ने बताया कि मंत्रियों के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्य दे दिया गया है।

Related Articles

Back to top button