राष्ट्रीय

दुनिया के सबसे बड़े रेत की नाव पर जलेंगे 25,000 दीये, बन सकता है विश्व रिकॉर्ड

ओडिशा: ओडिसा (Odisha) में एक ऐसा काम किया जा रहा है। यह लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यहां कटक में रेत की एक ऐसी नाव (Boat) तैयार की जा रही है जो दुनिया की सबसे बड़ी रेत की नाव है। खास बात यह है कि इसपर 25,000 से ज्यादा मिट्टी के दीये रखे गए हैं। नाव तैयार होने पर इसे चलाए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार ओडिशा के कटक में 25,000 से ज़्यादा मिट्टी के दीये से दुनिया की सबसे बड़ी रेत की नाव रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक (Sudarshan Patnaik) द्वारा बनाई जा रही है। रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक द्वारा इसे एक और विश्व रिकॉर्ड बनाने के प्रयास के रूप में बनाया जा रहा है।

यह रेत की नाव चिड़िया के आकार में बनाई जा रही है। इसमें रंगों का विशेष ध्यान रखा गया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसे कई लोगों की मदद से तैयार किया जा रहा है। बता दें कि सुदर्शन पटनायक दुनियाभर के 50 से ज्यादा रेत मूर्तिकला प्रतियोगिताओं में हिस्सेदारी कर चुके हैं। इनमें से उन्होंने काई बार पहला स्थान हासिल कर भारत का मान बढ़ाया।

Related Articles

Back to top button