स्पोर्ट्स
चीन ने जीते 7 स्वर्ण पदक, रुस दूसरे स्थान पर

ट्रम्पोलिन जिम्नास्टिक विश्व चैंपियनशिप
बुल्गारिया : चीन ने 32वें ट्रम्पोलिन जिमनास्टिक विश्व चैंपियनशिप में 14 में से सात स्वर्ण पदक अपने नाम किए। चैंपियनशिप के आखिरी दिन चीन की टीम ने एक रजत और तीन कांस्य पदक पर कब्जा किया। वहीं रूस तीन स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदकों के साथ दूसरे पायदान पर रहा। दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक के साथ बेलारूस ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।