राज्यराष्ट्रीय

‘चुनाव में हिंदुत्व का नाम न ले भाजपा’

nischalananda-saraswatiभोपालः जगन्नाथपुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद ने कहा कि यदि भारत के प्रधानमंत्री का मनोबल प्रथम गृहमंत्री सरदार पटेल जैसा मजबूत है, तो अयोध्या में रामलला जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण हो सकता है। पटेल ने सोमनाथ मंदिर का निर्माण कराया था। वहां के मुस्लिम परिवारों को स्नेहपूर्वक अन्य स्थान पर बसाया था। उनकी दूरदर्शिता से न तो रक्त बहा, न ही विवाद हुआ और मंदिर भी बन गया। भाजपा हिंदुत्व के बल पर ही सत्ता में आई और यदि उसे अदालत और मुस्लिम तंत्र के भरोसे रहना है, तो वह चुनाव के समय हिंदुत्व का नाम न ले। मालूम हो कि हाल ही में गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि मामला अदालत में है और राज्यसभा में बहुमत नहीं है, इसलिए राम मंदिर निर्माण नहीं हो सकता है। दो दिवसीय भोपाल प्रवास पर आए शंकराचार्य ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि यह सत्ता लोलुपता की पराकाष्ठा है। सदियों से वाल्मीकि रामायण, महाभारत सहित विभिन्न पुराणों ग्रंथों में अयोध्या में रामलला जन्म भूमि होने का इतिहास है। जिस तरह मक्का मदीना में कोई अन्य उपासना स्थल देखना नहीं चाहते उसी तरह अयोध्या राममंदिर के पास अन्य समाज का उपसना स्थल न हो।

Related Articles

Back to top button