फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

पीठ की चोट से परेशान पूर्व सांसद ने खुद को रिवॉल्वर से गोली मारी

sukahरीवाः मध्य प्रदेश सतना के पूर्व सांसद और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सुखलाल कुशवाहा ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुखलाल कुशवाहा कुछ समय से पीठ की चोट से परेशान थे। माना जा रहा है कि इसी वजह से उन्होंने जान दे दी।सुखलाल कुशवाहा ने शुक्रवार देर शाम को घर में अपनी ही रिवॉल्वर से गोली मार ली। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गईं।बताया जा रहा है कि पूर्व सांसद दो महीने पहले गिर गए थे। चोट की वजह से वे काफी परेशान बताए जा रहे थे। सुखलाल कुशवाह 1996 में सतना लोकसभा सीट से सांसद चुने गए थे। बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ते हुए कुशवाह ने मध्यप्रदेश के दो दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह और वीरेंद्र सखलेचा को शिकस्त दी थी। इस चुनावी जीत से वे राष्ट्रीय राजनीति में छा गए थे।सुखलाल कुशवाहा लोकसभा चुनाव के पहले बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे। सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने पार्टी में शामिल करते हुए उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य और मध्य प्रदेश चुनाव अभियान समिति का संयोजक मनोनीत कर दिया था।

Related Articles

Back to top button