चूरू में कांग्रेस पर बरस रहे भाजपा के ये मंत्री
![](https://dastaktimes.org/wp-content/uploads/2016/06/l_ce97d64e-52ef-4dfb-8910-521129bb5c5c-1466326882.jpg)
चूरू. प्रदेश में मानसून भले ही देरी कर रहा हो, मगर चूरू में भाजपा के मंत्री कांग्रेस पर जमकर बरस रहे हैं। कांग्रेस के कार्यलकाल की कमियां गिनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, वहीं भाजपा सरकार की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं का बखान करने से भी नहीं चूक रहे हैं।
भाजपा के करीब आधा दर्जन मंत्रियों ने चूरू में डेरा डाल रखा है। ये यहां पर बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत स्थिति में लाने और कार्यकर्ताओं से चर्चा करने के लिए दो दिवसीय दौरे पर हैं।
चूरू जिला मुख्यालय पर जैन दादाबाड़ी में जिला स्तरीय बूथ सम्मेलन हो रहा है। सम्मेलन में सुबह नौ बजे से मंत्रियों व भाजपा कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह दस से 11 बजे तक रजिस्ट्रेशन किया गया।
सम्मेलन में गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया, चिकित्सा मंत्री राजेंद्र राठौड़, उच्च शिक्षा मंत्री कालीचरण सर्राफ, महिला एवं बाल विकास अनिता भदेल, सामान्य प्रशासन विभाग मंत्री जीतमल खांट आदि शिरकत कर रहे हैं।
see video here