राष्ट्रीय

हीट वेव की चपेट में देश के कई राज्य, चिलचिलाती धुप से परेशान हुए लोग, पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार

नई दिल्ली : देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है। चिलचिलाती धुप और गर्मी की वजह से लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। तो वहीं मौसम विभाग ने कई राज्यों में हीट वेव (Heat Wave) को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके मुताबिक इन राज्यों में हीटवेव देखने को मिलेगा। इसके साथ ही लू की स्थिति भी बना रहने का अनुमान है।

दरअसल, मौसम विज्ञान विभाग ने 17 और 18 अप्रैल को पश्चिमी मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में लू चलने की संभावना जताई थी। जिसके बाद 17 अप्रैल यानि बीते सोमवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में हीटवेव की स्थिति की संभावना है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में अगले चार दिन तक और देश के उत्तर-पश्चिम क्षेत्र में दो दिन तक लू की स्थिति बनी रहने का अनुमान है। साथ ही पटना हवाई अड्डे पर आज तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने से लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। पटना में लू शुरू हो गई है। तापमान बढ़ रहा है और दिन में काम करना मुश्किल हो रहा है। आईएमडी वैज्ञानिक नरेश कुमार के मुताबिक पूर्वी भारत में लू की चेतावनी पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज से पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो जाएगा। अगले 24 घंटे दिल्ली-एनसीआर में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

तो वहीं अगर बारिश कि बात करें तो मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में 18 और 19 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के पश्चिमी जिलों में छिटपुट बारिश के आसार जताए हैं। जबकि दिल्ली में 18 अप्रैल को दोपहर के बाद हल्की बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। इसके अलावा कर्नाटक, केरल, गुजरात और मध्य प्रदेश में भी हल्की बारिश और गरज के साथ बूंदा-बादी पड़ने की संभावना है। 18 और 19 को हिमाचल प्रदेश में और 19 अप्रैल को उत्तराखंड में बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button