फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

जगमोहन रेड्डी का विवादित बयान: चंद्रबाबू नायडू जैसे सीएम को जनता के बीच में गोली मार देनी चाहिए

वाईएसआर कांग्रेस अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू जैसे लोगों को जनता के बीच में ही गोली मार देनी चाहिए। रेड्डी ने कहा कि नायडू ने लोगों को ठगने के साथ-साथ झूठे वादे किए हैं और ऐसे मुख्यमंत्री को गोली मार देना ही ठीक है।
बता दें कि रेड्डी ने ये विवादित बयान कुरनूल जिले के नंदयाल इलाके में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान दिया। उन्होंने रैली में कहा कि जनता से किए गए वादे को सीएम नायडू पूरा नहीं कर रहे हैं। किसान, महिलाओं और बेरोजगारों से किए अपने वादों से नायडू पीछे हट रहे हैं। वे जनता की ओर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।   

जानें आज का राशिफल, दिनांक – 05 अगस्त, 2017, दिन- शनिवार

जगमोहन रेड्डी का विवादित बयान: चंद्रबाबू नायडू जैसे सीएम को जनता के बीच में गोली मार देनी चाहिएरेड्डी ने सीएम नायडू को दोहरे बयानबाजी करने वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि सीएम नायडू जनता से वोट मांगकर उनके साथ धोखा कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा हैं सीएम नायडू एक लूटेरें हैं और उनको सरेआम गोली मारना कोई गलत नहीं है। यहां तक रेड्डी ने लोगों से सीएम नायडू को मारने की शपथ तक लेने की बात की।  

 

Related Articles

Back to top button