टॉप न्यूज़स्पोर्ट्स

जन्मदिन पर बेटी जीवा ने धौनी को बर्थडे विश करते कहा पापा आप बूढ़े हो रहे हो

 नई दिल्ली  ।  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 37 साल के हो गये हैं।  धोनी इस समय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं। इंग्लैंड के साथ दूसरे टी20 क्रिकेट मैच के बाद उन्होंने पत्नी साक्षी, बेटी जीवा और टीम के कुछ साथियों के साथ केक काटा। सोशल मीडिया पर वायरल विडियो में हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या भी दिख रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/Bk74CBQA2L7/?taken-by=bleeddhonism_v2.0

 

37वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उतरकर 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने की उपलब्धि हासिल की है। एमएसडी की पत्नी साक्षी ने भी उनके लिए एक स्पेशल मैसेज सोशल मीडिया पर शेयर किया।

https://www.instagram.com/p/Bk7t2X4g81o/?taken-by=bleeddhonism_v2.0

लेकिन महेंद्र सिंह धौनी के लिए सबसे खास विश रहा उनकी बेटी जीवा का। जीवा धौनी ने भी अपने पापा को जन्मदिन विश किया। जीवा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह महेंद्र सिंह धौनी को बड़े ही प्यारे अंदाज में जन्मदिन विश कर रही हैं। इस वीडियो में जीवा धौनी को बर्थडे विश करते हुए उन्हें यह भी याद दिला रही हैं कि वह अब बूढे हो रहे हैं।धोनी यहां तक पहुंचने वाले तीसरे भारतीय हैं।

https://www.instagram.com/p/Bk65p6BgNsI/?taken-by=bleeddhonism_v2.0

उनसे पहले सचिन तेंडुलकर ने (664) और राहुल द्रविड((509) ने मैच खेलने के साथ ही यह उपलब्धि हासिल की थी। धोनी ने 92 टी20, 90 टेस्ट मैच और 318 एकदिवसीय खेले हैं।

https://www.instagram.com/p/Bk65jz3gr3s/?taken-by=bleeddhonism_v2.0

टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने से पहले धोनी ने 33 अर्धशतक और 6 शतकों के साथ 4876 रन बनाए। एकदिवसीय क्रिकेट में 67 अर्धशतक और 10 शतकों के साथ धोनी ने 9967 रन बनाये हैं। साभार : एजेंसी

Related Articles

Back to top button