दिल्ली

‘जब तक सरकार में रहेंगे केजरीवाल, होते रहेंगे बलात्कार’

kejriwal-barkha-shukla-5625389086969_exlstप्रदेश महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने अरविंद केजरीवाल को सबसे बड़ा ड्रामेबाज बताते हुए कहा कि उन्हें दिल्ली की बजाय मुंबई में रहना चाहिए।

उन्हें जहां प्रचार और सहानुभूति लेनी होती है, वहां पहुंच जाते हैं। इसके बाद उसकी तरफ ध्यान नहीं देते। बरखा ने कहा कि सफदरजंग अस्पताल में चार साल की एक रेप पीड़ित बच्ची भर्ती है, उसके परिवार को कोई मदद नहीं मिली।

एक पुराने नारे का हवाला देकर उन्होंने कहा, ‘जब तक सरकार में रहेंगे केजरीवाल, होते रहेंगे बलात्कार।’ यह भी कहा कि कुमार विश्वास, सोमनाथ भारती और दीपक चौधरी जब केजरीवाल के साथ हैं तो फिर अपराध कैसे रुकेंगे।

 

राजधानी में बढ़ते महिला अपराध पर दिल्ली सरकार की नाकामी पर मंगलवार को महिला कांग्रेस मुख्यमंत्री आवास पर धरना देगी। वहीं पूर्व मंत्री प्रो. किरण वालिया ने कहा कि केजरीवाल को हीरो का नहीं, विलेन का रोल मिलना चाहिए।
हीरो अच्छा काम करता है। ये सिर्फ लड़ाई में लगे रहते हैं, जबकि दिल्ली में महिला सुरक्षा या अन्य विकास केलिए सामंजस्य की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल आरोप-प्रत्यारोप में लगे हैं, जो शासन की प्रवृत्ति नहीं है।

निर्भया मामले में अभी तक केजरीवाल सरकार ने क्या प्रयास किए। जेंडर रिसोर्स सेंटर, 181 हेल्पलाइन के कर्मियों को वेतन नहीं मिल रहा है।

 

आवाज उठाओ कार्यक्रम खत्म हो गया। उन्होंने बताया कि दिल्ली बाल संरक्षण आयोग में तीन महीने से सदस्यों की सीट खाली हैं, इस तरफ सरकार ध्यान नहीं दे रही है।
वहीं मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि बच्चियों से दुष्कर्म का मामला सिर्फ कानून-व्यवस्था का मामला नहीं है। वे दुष्कर्म होने के बाद की बात कर रहे हैं।

रेप न हो या इन्हें रोका जा सके, इसके लिए क्या कर रहे हैं। अगर केजरीवाल मामलों को संभाल नहीं सकते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button