राज्य

जादू-टोने के शक के कारण, पत्थर-लाठियों से पीटकर एक की ले ली जान

जगदलपुर: दरभा इलाके के ग्राम करका में अंधविश्वास के कारण एक अधेड़ की जान चली गई। बताया जा रहा कि गांव में बैठक के दौरान एक सिरहा को जादू-टोना करने और गांव में विपदाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने सिरहा को पत्थरों-लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला।
जादू-टोने के शक के कारण, पत्थर-लाठियों से पीटकर एक की ले ली जान

ये भी पढ़ें: 500 और 2000 रुपए के नोटों के बाद अब आएगा एक और नया नोट

पुलिस के अनुसार करका गांव का निवासी बुधू नाग (50) सिरहा-गुनिया का काम करता था। गांव में पिछले कुछ दिनों से परिस्थितियां ठीक नहीं चल रही थीं। किसी न किसी घर में कोई न कोई परेशानी आ रही थी। इसबीच गांव में ये चर्चा होने लगी कि बुधू जादू टोना भी करता है। इसी वजह से गांव में मुसीबतें आ रही हैं। इसके बाद गांव वालों ने 28 मई को गांव में एक बैठक कर निर्णय लिया कि बुधू की हत्या कर दी जाए। इसके बाद ग्रामीण मंगलवार की देर शाम बुधू के घर पहुंचे। बड़ी संख्या में गांव वालों को एक साथ घर पर आता देख बुधू यहां से भागने लगा तो ग्रामीणों ने इसे दौड़ा-दौड़ाकर मारा।

बुधू पर पत्थर और लाठियों से ताबड़तोड़ वार किए जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को लगी। गांव के ही कुछ लोगों ने जादू टोने की शंका बाकी लोगों के दिमाग में बिठाई थी। गांव में बैठक के दौरान जिन लोगों ने ग्रामीणों को भड़काया और उकसाय पुलिस ने सबसे पहले उन पर ही हत्या का नामजद मामला दर्ज किया है।
 
पुलिस के अनुसार मड्डा कर्मा, कमलू कर्मा, राजू कर्मा, हेड़मा मंडावी, मागे कर्मा, बोटी कर्मा, पदम सिंह मंडावी लाला कर्मा, पदम सिंह, मंहगु मंडवी, गुडडी मंडवी, बाली मंडावी, भीमा मंडावी, अर्जुन नाग, सुकलो कर्मा, गुमेर कर्मा, ग्राम करका मड्डा पारा, सहदेव राम नाग , समधु बघेल , लक्ष्मण बघेल , रामधर बघेल , पोया नाग, आयतु राम नाग, गुड्डी नाग, नस्सा मंडावी , सोनाधर बघेल , सोनसाय बघेल सभी आरोपी ग्राम करका स्कूल पारा, धु्रवा मंडावी , चपत मंडावी सभी आरोपी ग्राम करका पहाड़ी पकना पारा के रहने वाले हैं। इन पर हत्या का मामला दर्ज कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: अभी-अभी : सोनिया गांधी ने खाया जहर, हॉस्पिटल में हुई मौत… मचा हडकंप

दरभा के थाना प्रभारी विवेक उके ने बताया कि अभी हत्याकांड में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है। 29 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इनका मुलाहिजा करवाया जा रहा है। इसके बाद इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।

 
 
 

Related Articles

Back to top button