उत्तराखंडराज्य

उत्तराखंड में अगले चार दिन के लिए मौसम विभाग का अलर्ट, इन जिलों में हो सकती है बारिश और बर्फबारी

देहरादून: मौसम विभाग ने मौसम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मौसम विभाग ने अलगे चार दिन प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार तीन हजार फीट तक की ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। जबकि निचले इलाकों में बारिश की संभावना है। नए साल पर लोगों को बर्फबारी का आनंद लेने को मिल सकता है।

आज से अगले चार दिन राज्य में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में इस दौरान मौसम साफ रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, 26 और 27 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में बारिश और तीन हजार मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

28 और 29 दिसंबर को कुमाऊं और इससे सटे गढ़वाल के इलाकों में बारिश व बर्फआरी होगा। थर्टी फर्स्ट पर राज्य में मौसम साफ रहने की अनुमान है। क्रिसमस के मौके पर मुनस्यारी ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। मुनस्यारी नगर में एक इंच, कालामुनी में 6 इंच बर्फबारी हुई है। बेटुली धार में 4 इंच से अधिक बर्फ गिरी है। खलिया टॉप बर्फ से पूरी तरह से ढक गया है।

Related Articles

Back to top button