अपराधउत्तर प्रदेशबाग़पतराज्य

बागपत में राष्ट्रपति अंगरक्षक के सिर में गोली मारी,हालत गंभीर

हालात गंभीर देखकर उनको मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

बागपत। बागपत में दिवाली की रात पटाखा छुटाने के विवाद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अंगरक्षक के सिर में गोली मार दी। घटना बागपत जिले के गोपालपुर खड़ाना गांव की है। जहां पर दिवाली की रात हुए विवाद में पड़ोसी ने राष्ट्रपति अंगरक्षक सौरभ के सिर में गोली मारी। इतना ही नहीं राष्ट्रपति अंगरक्षक के भाई की पिटाई कर घायल कर दिया। गोली लगने से घायल सौरभ को मेरठ निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर ऑपरेशन करके सिर में फंसी गोली निकाल दी गई है। सौरभ फिलहाल आईसीयू में भर्ती हैं।
राष्ट्रपति भवन में तैनात है सौरभ
बागपत के गांव गोपालपुर खड़ाना निवासी जनकराज की तहरीर के मुताबिकउनका बेटा सौरभ राष्ट्रपति अंगरक्षक भर्ती हुआ था। जो राष्ट्रपति भवन में तैनात है। दिवाली पर्व पर सौरभ दो दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए थे। रविवार रात अपने भाई विनीत, मिंटू के साथ घर के बाहर गली में पटाखे चला रहे थे। इस दौरान पड़ोसी धीरज और मोनू से पटाखे चलाने पर विवाद हो गया इसके बाद मारपीट शुरू कर दी।
सिर पर फंसी गोली
आरोप है कि धीरज ने तमंचा निकालकर गोली चला दी। जो दीवार में लगने के बाद सौरभ के सिर में लगी। गोली सौरभ के कान के पीछे सिर में धंस गई और वह गिर गए। विरोध करने पर उनके भाई विनीत, मिंटू की पिटाई कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। गोली लगने से घायल सौरभ का बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन हालात गंभीर देखकर उनको मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उसको निजी अस्पताल में ले गए।
आईसीयू में भर्ती है सौरभ
मेरठ के निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर सिर में फंसी गोली निकाल दी है। जहां हालत चिंताजनक है। घटना की जानकारी के बाद एएसपी प्रवीण कुमार चौहान, सीओ अंशु जैन ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली है। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हमलावर धीरज और मोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। मामले में एएसपी प्रवीण कुमार चौहान ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दी है। दोनों आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तार की जाएगी।

Related Articles

Back to top button