स्पोर्ट्स

जानिए भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मैदान मनप्रीत सिंह के बारे में

लखनऊ: टोक्यो ओलंपिक में भारतीय Hockey Team से पदक लाने की काफी उम्मीद की जा रही है। भारतीय हॉकी टीम के युवा कप्तान मनप्रीत सिंह (Manpreet Singh) कें कधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। उन्हें ही अपनी टीम का मागदर्शन करते हुए ओलंपिक में भारतीय Hockey Team को पदक दिलाना है। मनप्रीत सिंह युवा और नेतृत्व का एक सही मिश्रण है, जो अपने जुनून और दृढ़ संकल्प के लिए जानें जाते हैं। मनप्रीत सिंह अपनी टीम के लिए एक प्रेरणास्त्रोत की तरह हैं।

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मैदान मनप्रीत सिंह मैदान के बाहर भले ही आक्रामक ने हो लेकिन जैसे ही वो मैदान में आते हैं तो वह कठिन से कठिन स्थिति में भी आपनी टीम को जीत दिला सकते हैं। जालंधर के पास मीठापुर गांव में जन्मे मनप्रीत बेहद छोटी ही उम्र में इस खेल से जुड़ गए थे, इस शहर ने देश को कई महान खिलाड़ी दिए है। मनप्रीत के दोनों भाई स्कूस में हॉकी टीम के खिलाड़ी थे उन्हें किसी स्टार की तरह देखा जाता है। पूर्व कप्तान और पद्मश्री अवार्डी परगट सिंह मितापुर में डिप्टी पुलिस सुपरिटेंडेंट के रूप में काम कर रहे थे। ऐसे में हॉकी खेलना युवा मनप्रीत के लिए स्वाभाविक था।

जब मनप्रीत ने हॉकी खेलना शुरू किया था, तो उनकी मां ने इसे नहीं खेलने की सहाल दी थी, क्योंकि उन्हें लगता था कि हॉकी एक खतरनाक खेल है। लेकिन मनप्रीत के जूनन को देखकर उनकी मां भी मान गई। करीब साल बाद उनकी मेहनत ने परिवार को भी विश्वास दिला दी था और इसके बाद उनके परिवार ने उनका दाखिला जालंधर के करीब सुरजीत हॉकी ऐकेडमी में कर दिया था। इसके बाद उनका सफर आगे ही बढ़ता गया।

मनप्रीत सिंह ने साल 2011 में जूनियर और सीनियर भारतीय टीम में डेब्यू किया था, इसके बाद उन्होंने अगले साल उन्होंने 2012 लंदन ओलंपिक में भी भारतीय टीम के सदस्य थे। दुर्भाग्य से भारत का हॉकी के सबसे भव्य मंच पर निराशाजनक प्रदर्शन किया था, अपने सभी मैच हारने के बाद समूह तालिका में अंतिम स्थान पर रहा। मनप्रीत भी स टीम का हिस्सा थे जो 2014 विश्व कप के लिए नीदरलैंड गई गई थी, यहां भी भारतीय टीम का प्रदर्शन खराब रहा था। भारतीय टीम मलेशिया के ऊपर पूल ए में 5वें स्थान पर रही। वहीं पुरुषों की हॉकी टीम ने 2014 इंचियोन खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। फाइनल में उन्होंने पाकिस्तान को 4-2 से हरा दिया था। इसके दो साल बाद मनप्रीत ने लंदन में 2016 की पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में अपने पक्ष की रजत पदक जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button