राष्ट्रीय

ठंड से ठिठुरी कश्मीर घाटी

ghatiश्रीनगर (एजेंसी)। कश्मीर घाटी में तापमान शून्य से नीचे चला गया है और जम्मू एवं कश्मीर के लद्दाख क्षेत्र के लेह शहर में सबसे अधिक ठंड महसूस की गई है  जहां न्यूनतम तापमान शून्य से 15 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। मौसम विभाग ने यहां बताया कि लेह में शनिवार सुबह तापमान शून्य से 14.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। यह इस मौसम का सबसे ठंडा दिन रहा है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.9 डिग्री नीचे  गुलमर्ग में शून्य से 8.2 डिग्री नीचे और पहलगाम में शून्य से 6.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button