BREAKING NEWSNational News - राष्ट्रीयPolitical News - राजनीतिState News- राज्यTOP NEWSउत्तराखंडफीचर्ड

सीएम तीरथ सिंह रावत के गांव सीरों में खुशी का माहौल

पौड़ी, 10 मार्च 2021, (दस्तक टाइम्स) : उत्तराखंड के नए सीएम तीरथ सिंह रावत के गांव सीरों में खुशी का माहौल है। उनके बड़े भाई जसवंत सिंह पूर्व सैनिक हैं। वह सपरिवार गांव में रहते हैं। उन्होंने परिवार का मुंह मीठा करवा कर खुशी का इजहार किया। बड़े भाई ने तीरथ सिंह रावत को क्षेत्र व प्रदेश के विकास के लिए आशीर्वाद दिया।  जसवंत ने कहा कि साधारण सरल व्यक्तित्व के धनी तीरथ से क्षेत्र व प्रदेश की जनता को बड़ी उम्मीदें हैं। वह विगत माह गांव आए थे।

तीरथ सिंह रावत के दो बड़े भाई जसवंत सिंह रावत व कुलदीप सिंह रावत हैं। जसवंत सिंह वर्ष 1990 में सेना से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। कुलदीप सिंह देहरादून में ही एक निजी कंपनी में मैनेजर हैं। उनकी दो बड़ी बहनों का देहांत हो चुका है। तीसरी बड़ी बहन रुड़की में रहती हैं। जसवंत सिंह अपने परिवार के साथ सीरों गांव में ही रहते हैं।  जसवंत सिंह ने बताया कि तीरथ बाल्यकाल से ही शांत स्वभाव के हैं। उनका यही स्वभाव उनकी ताकत है।

  1. देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहें http://dastaktimes.org/ के साथ।
  2. फेसबुक पर फॉलों करने के लिए : https://www.facebook.com/dastak.times.9
  3. ट्विटर पर फॉलों करने के लिए : https://twitter.com/TimesDastak
  4. साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़वीडियो’ आप देख सकते हैं।
  5. youtube चैनल के लिएhttps://www.youtube.com/c/DastakTimes/videos

Related Articles

Back to top button