अन्तर्राष्ट्रीय

डोकलाम विवाद पर बौखलाए चीन ने दिया बेतुका बयान, अपने घरेलू संघर्षों को छिपा रहा है भारत

डोकलाम विवाद पर बौखलाए चीन ने डेरा हिंसा को लेकर भारत पर बेतुका बयान दिया है। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के मामले को लेकर चीनी मीडिया ने कहा कि डोकलाम में सीमा विवाद के मुद्दे को उठाकर भारत अपनी घरेलू संघर्षों को छिपाने की कोशिश कर रहा है। भारत पर तंज कसते हुए चीन ने कहा कि भारत पहले अपनी आंतरिक समस्याओं को सुलझाए। चीनी मीडिया ने कहा, ”बीजिंग और नई दिल्ली के बीच डोकलाम गतिरोध बंद हो चुका है, लेकिन भारत डोकलाम सीमा विवाद को मुद्दा बनाकर अपनी आंतरिक समस्याओं से जनता का ध्यान भटकाना चाहता है।”

लालू की रैली ने बीजेपी में मचाई उथल-पुथल, 48 नहीं अब तो सिर्फ 17 से ही छूट रहे पसीने…

डोकलाम विवाद पर बौखलाए चीन ने दिया बेतुका बयान, अपने घरेलू संघर्षों को छिपा रहा है भारत​डेरा हिंसा के जरिए भारत पर तंज
डेरा हिंसा की तरफ लोगों का ध्यान आकर्षित करते हुए चीनी मीडिया ने कहा, ”डोकलाम सीमा पर जारी गतिरोध के बीच डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के मामले ने ना केवल 38 लोगों की जान ले ली बल्कि भारत के संकटों को भी उजागर कर दिया।”चीन के अखबार ग्लोबल टाइम्स ने सोमवार को एक लेख के जरिए कहा कि डेरा हिंसा भारत का आंतरिक मामला है और चीन को उम्मीद है कि भारत सरकार इस मसले को जल्द सुलझा लेगा। इसके साथ ही अखबार ने डोकलाम से भारत को सेना हटाने के लिए भी कहा।

लालू की रैली ने बीजेपी में मचाई उथल-पुथल, 48 नहीं अब तो सिर्फ 17 से ही छूट रहे पसीने…

भारत के राजनीतिक हालात उजागर
भारत पर तंज कसते हुए चीनी मीडिया ने यह भी कहा कि इस घटना ने भारत के राजनीतिक हालात को उजागर कर दिया है। लेख में साफ तौर पर कहा गया है कि डेरा सच्चा सौदा की लोकप्रियता और पंचकूला हिंसा ने भारत की राजनीतिक और सामाजिक समस्याओं को सबके सामने लाकर रख दिया है। ग्लोबल टाइम्स ने अपने लेख में लिखा है कि हम चिंतित हैं कि भारत अपने आंतरिक संघर्षों से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए डोकलाम विवाद का इस्तेमाल कर सकता है।

 

Related Articles

Back to top button