उत्तर प्रदेश

तहसील मुख्यालय पर गरजे ग्रामीण

गढ़मुक्तेश्वर: ग्राम के दर्जनों महिला व पुरुषों ने ग्राम प्रधान के नेतृत्व में एकत्र होकर तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर ग्राम के राशन डीलर के विरुद्ध जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन वितरण में अनियमितताएं बरती जा रही हैं और विरोध करने पर अभद्रता करता है। ग्रामीणों ने राशन की दुकान को निरस्त कराये जाने की मांग की है। गढ़मुक्तेश्वर तहसील क्षेत्र के ग्राम बिहुनी निवासी ग्रामीणों ने ग्राम के राशन डीलर पर राशन वितरण में धांधली किये जाने पर आज मंगलवार को ग्राम भीष्म त्यागी के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम का राशन डीलर धन सिंह पुत्र नैन सिंह मुठमर्द किस्म का जालसाज व्यक्ति है। उक्त राशन डीलर द्वारा ग्राम में राशन वितरण में अनियमित्ताएं बरती जाती हैं।
राशन डीलर का पौता राशन वितरण ठीक प्रकार से नहीं करता है। विरोध करने पर राशन डीलर अभद्रता करता है और मारपीट पर उतारू हो जाता है और कहता है कि अपनी मर्जी से राशन वितरण करूंगा। उक्त राशन डीलर से राशन कार्ड धारक परेशान हैं। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर राशन की दुकान निरस्त कराये जाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों में राजबीर, बिरजू, प्रेमपाल, दीपक, आकाश, महेंद्र सिंह, भूपेंद्र, अरूण, सुनीता, अकबरी, अजयपाली, सावित्री, सरोज, जयवती, सोनी, मुन्नी, जितेंद्र, अमरीश, रोहताश, त्रिलोक चंद, प्रमोद, मनोज, कपिल, सुभाष, सुबोध, मायादेवी, कशमीरी और सुरेंद्र आदि शामिल थे।

Related Articles

Back to top button