जीवनशैली

तिल-गुड़ के लड्डू खाने से फेफड़ो को मिलता है फायदा, चेहरे पर भी आती है चमक

मकर संक्रांति का त्योहार हिंदुओं के प्रमुख पर्वों में से एक है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं और अच्छे दिनों की शुरुआत होती है। इसके अलावा इस दिन तिल और गुड़ के लड्डू खाना अच्छा माना जाता है। ये खाने में स्वादिष्ट तो होते ही हैं साथ ही कई पौष्टिक चीजों से भी भरपूर होते हैं।

तिल-गुड़ के लड्डू खाने से फेफड़ो को मिलता है फायदा, चेहरे पर भी आती है चमकतिल में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, अमीनो एसिड, ऑक्जेलिक एसिड, विटामिन बी, सी और ई होता है। वहीं गुड़ में सुक्रोज, ग्लूकोज और खनिज तरल मौजूद होते हैं। ऐसा माना जाता है कि तिल हमारे शरीर को गर्म रखने का काम करता है। लेकिन इसके अलावा भी ये हमें कई सी परेशानियों से बचाता है जानिए क्या हैं तिल के लड्डू खाने के फायदे।

तिल के लड्डू हमारे फेफड़ों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ये फेफड़ो से सारे गंदे और जहरीले पदार्थों को बाहर निकालता है। जिससे फेफड़े शरीर को सही तरीके से ऑक्सिजन पहुंचा सकते हैं। इसके अलावा तिल के लड्डू हमारी हड्डियों के लिए भी उतने ही ज्यादा फायदेमंद हैं। तिल में कैल्शियम मौजूद होते हैं जिससे हड्डियां मजबूत बनती हैं। ठंड में इसे खाने के खास फायदे होते हैं, क्योंकि इसे खाने से शरीर को ठंड से लड़ने की ताकत मिलती है।

तिल का लड्डू पेट के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से एसिडिटी में भी राहत मिलती है। तिल-गुड़ के लड्डू गैस, कब्ज जैसी बीमारियों को भी दूर करने में मदद करते हैं। तिल के लड्डू भूख बढ़ाने में भी मदद करते हैं। तिल के लड्डू हमारी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। सूखे मेवे और घी से बनाए गए तिल के लड्डुओं को खाने से बालों और स्किन में चमक आती है।

Related Articles

Back to top button