फीचर्डराष्ट्रीय

तीस साल तक नौसेना की सेवा करने के बाद आज रिटायर हो जाएगा भारत का यह ‘विराट’

तीस साल तक भारतीय नौसेना की शान रहा आईएनएस विराट सोमवार को रिटायर हो जाएगा।

 मुम्बई।  भारतीय नौसेना के बेड़े में दूसरे विमान वाहक पोत आईएनएस विराट को आज सेवा से हटा दिया जाएगा। आईएनएस विराट उन्नत किस्म का दूसरा विमान वाहक पोत है जिसने भारतीय नौसेना में 30 सालों तक सेवा दी है और इससे पहले उसने ब्रिटेन के रॉयल नेवी में 27 सालों तक सेवा दी थी।

आईएनएस विराट को सेवा से हटाए जाने के बाद भारतीय नौसेना के पास दो विमान वाहक पोत कम हो जाएंगे क्योंकि आईएनएस विक्रांत को पहले ही सेवा से हटाया जा चुका है। एचएमएस हर्मीस के नाम से पहचाने जाने वाला पोत 1959 से रॉयल नेवी की सेवा में था। 1980 के दशक में भारतीय नौसेना ने इसे साढ़े छह करोड़ डॉलर में खरीदा था और 12 मई 1987 को सेवा में शामिल किया।

यह इतिहास में सबसे ज्यादा सेवा देने वाला पोत है। पोत के भविष्य के बारे में केंद्र सरकार निर्णय करेगी। इसको लेकर आज शाम 4.30 बजे नौसेना द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में नौसेना प्रमुख सुनील लांबा और ब्रिटेन की रॉयल नेवी के फर्स्ट सी लॉर्ड एडमिरल फिलिप जोन्स शामिल होंगे। साथ ही वेस्टर्न नेवल कमांड के प्रमुख गिरीश लूथरा मौजूद रहेंगे। 

Related Articles

Back to top button