फीचर्डराष्ट्रीय

दिग्विजय की फोटो ट्वीट पर ओवैसी बोले- ये मुस्लिमों का अपमान

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
2015_9image_08_46_232484765owaisi-llहैदराबाद: अखिल भारतीय मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन (MIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के द्वारा ट्वीट पर डाले गए विवादित तस्वीर को पूरे मुस्लिम समाज का अपमान बताया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के एक ट्वीट ने देश की राजनीति में नया भूचाल ला दिया है। दिग्विजय ने एक फोटो ट्वीट किया था जिसमें आधा चेहरा ओवैसी और आधा राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का है। पत्रकारों से बात करते हुए औवैसी ने कहा ‘‘ मोहन भागवत के साथ मेरी तस्वीर को ट्विटर कर दिग्विजय ने पूरे मुस्लिम समाज का अपमान किया है।’’ कांग्रेस पर दंगा भड़काने का अरोप लगाते हुए ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस के राज में देश में सबसे ज्याद दंगे हुए है।कांग्रेस के राज में ही 1992-93 में मुंबई में दंगे हुए थे। ओवैसी ने कहा कि MIM ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने न सिर्फ तेलंगना में बल्कि पूरे देश में भाजपा का पुरजोर विरोध किया है। देश में धर्मनिरपेक्षता को तभी मजबूत किया जा सकता है जब मुसलमानों और दलितों को शिक्षा, रोजगार, आवास और अन्य क्षेत्रों में उनका अधिकार मिलेगा।

Related Articles

Back to top button